Lucknow: राज्यपाल को विधान परिषद का धन्यवाद प्रस्ताव सौंपा गया। 

विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट कर विधान परिषद द्वारा पारित

May 18, 2026 - 21:06
37 Views
Lucknow: राज्यपाल को विधान परिषद का धन्यवाद प्रस्ताव सौंपा गया। 
राज्यपाल को विधान परिषद का धन्यवाद प्रस्ताव सौंपा गया। 

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट कर विधान परिषद द्वारा पारित धन्यवाद प्रस्ताव औपचारिक रूप से उन्हें सौंपा। यह प्रस्ताव राज्यपाल द्वारा 09 फरवरी 2026 को राज्य विधान मंडल के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में दिए गए अभिभाषण के संदर्भ में पारित किया गया था।

विधान परिषद की 16 फरवरी 2026 को सम्पन्न बैठक में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया था। सभापति ने प्रस्ताव की प्रति राज्यपाल को सौंपते हुए सदन की ओर से कृतज्ञता व्यक्त की। धन्यवाद प्रस्ताव में कहा गया कि विधान परिषद राज्यपाल के उस अभिभाषण के लिए कृतज्ञता प्रकट करती है, जो उन्होंने 09 फरवरी 2026 को दोनों सदनों के समवेत सत्र में प्रस्तुत किया था।

इस अवसर पर सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण में प्रदेश सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता का व्यापक दृष्टिकोण प्रस्तुत किया गया है। यह अभिभाषण प्रदेश के विकास और समृद्धि की दिशा में मार्गदर्शक सिद्ध होगा।

Also Read- सम्भल हिंसा के बाद बनी पुलिस आउटपोस्ट का बड़ा असर, चंद घंटों में लूट का खुलासा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow