Uttarakhand News: दलितों के आरक्षण को भाजपा खत्म कर रही- यशपाल आर्य
उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा प्रदेश कि भाजपा सरकार प्रदेश में सिर्फ जातीय धर्म की बात करते हैं जबकि प्रदेश की जनता ने उत्तराखंड ...
रिपोर्टर: आमिर हुसैन
उत्तराखंड
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा प्रदेश कि भाजपा सरकार प्रदेश में सिर्फ जातीय धर्म की बात करते हैं जबकि प्रदेश की जनता ने उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास के लिए इनको चुना है।प्रदेश कैसे विकसित हो ,प्रदेश में जनता की गरीबी दूर कैसे हो शिक्षा,स्वास्थ की व्यवस्था कैसे सुधरे ,कैसे किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो कैसे ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार हो बेरोजगारों को कैसे नौकरी मिले पर्यटन सुविधा कैसे बड़े लोगो को चौबीस घंटे कैसे बिजली मिले,प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार से आम जनमानस को कैसे मुक्ति मिले इस पर बात नहीं करते कांग्रेस का संविधान बचाओ" अभियान केवल एक राजनैतिक पहल नहीं, बल्कि आम नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का राष्ट्रीय आह्वान है।यह आंदोलन सामाजिक,आर्थिक और राजनीतिक न्याय की पुनः स्थापना के लिए है,जिसे भाजपा सरकार ने कमजोर कर दिया है।
इसके अलावा संविधान को नहीं मानने वालों के द्वारा संविधान की मूल प्रस्तावना को तार तार करने की कोशिश की जा रही है. लेकिन कांग्रेस सशक्त रूप से इसके विरोध में खड़ी है.कांग्रेस पार्टी उनके इरादों को जन सहयोग से पूरा नहीं होने देगी.भाजपा की सरकारें बाबा साहेब’के भारत के अधिकारों पर षडयंत्रकारी हमला बोल रहे हैं। जहाँ एक तरफ संविधान सम्मत दलितों के आरक्षण को भाजपा खत्म कर रही है।यह बाबा साहेब अंबेडकर की सोच व शिक्षा,दोनों के ही खिलाफ है।
Also Read- Uttarakhand News: आतंकवाद की जड़ों को उखाड़ के फेंकने का: हरमिंदर सिंह लाडी
उन्होंने कहा आज भाजपा अब संविधान-आरक्षण-दलित अधिकार मिटाने में लगी उनसे लड़ेंगे व जीतेंगे।संवैधानिक अधिकारों व सामाजिक न्याय को रौंदने के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का समय है।में आप सब से कहना चाहता हूँ हम सब मिलकर बाबा साहेब द्वारा निर्मित संविधान व गरीबों के अधिकारों की रक्षा करेंगे।यह सिर्फ कांग्रेस का आंदोलन नहीं है,बल्कि हर उस नागरिक का आंदोलन है जो लोकतंत्र और संविधान में आस्था रखता है।
What's Your Reaction?











