Hardoi Politics News: मंडल सत्यापन अभियान को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठकें सम्पन्न, डॉ. नीरज सिंह ने संगठन मजबूती का दिया मंत्र
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए चलाए जा रहे मंडल सत्यापन अभियान के अंतर्गत
हरदोई। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए चलाए जा रहे मंडल सत्यापन अभियान के अंतर्गत बिलग्राम-मल्लावां विधानसभा क्षेत्र के मल्लावां मंडल एवं बिलग्राम नगर मंडल में संगठनात्मक सत्यापन कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह उपस्थित रहे।
प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह ने दोनों मंडलों में मंडल संगठन, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर तक संगठन की स्थिति और तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश एवं महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि चुनावी सफलता के लिए संगठन की जमीनी मजबूती सबसे महत्वपूर्ण है। मंडल से लेकर बूथ तक सक्रिय, समर्पित एवं योग्य कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम तैयार कर प्रत्येक कार्यकर्ता को उसकी क्षमता के अनुरूप जिम्मेदारी दी जानी चाहिए।
डॉ. नीरज सिंह ने कहा कि मंडल सत्यापन अभियान संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। सत्यापन के माध्यम से प्रत्येक मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ की स्थिति का आकलन किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, निरंतर जनसंपर्क बनाए रखने तथा आगामी चुनाव के लिए अभी से पूरी गंभीरता एवं सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की महत्वपूर्ण कड़ी है। अच्छे, सक्रिय एवं अनुभवी कार्यकर्ताओं को चिन्हित कर उनकी क्षमता के अनुसार संगठनात्मक एवं चुनावी जिम्मेदारियां सौंपी जाएं, ताकि आगामी चुनाव में पार्टी पूरी मजबूती, एकजुटता और प्रभावी रणनीति के साथ मैदान में उतर सके।
भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि मंडल सत्यापन अभियान संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। भाजपा का संगठन ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। हमारा लक्ष्य प्रत्येक मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ पर मजबूत एवं सक्रिय टीम तैयार करना है। आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करे। कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की एकजुटता और जनता के बीच निरंतर संपर्क के आधार पर भाजपा आगामी चुनाव में और अधिक मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी।
प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह के आगमन पर रूपापुर कट, गंगा एक्सप्रेसवे पर उनका भव्य स्वागत किया गया। ब्लॉक प्रमुख धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी एवं जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से माहौल उत्साहपूर्ण रहा।
कार्यक्रम में विधायक आशीष सिंह आशू, संजय सिंह गुड्डू, जिला उपाध्यक्ष शिवराज बाबा, आकाश सिंह, जिला मंत्री दीपा विश्वास, जिला मंत्री सत्यम शुक्ला एवं जिला मीडिया प्रभारी अतुल सिंह चाऊंपुर सहित सम्मानित मंडल अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मल्लावां मंडल एवं बिलग्राम नगर मंडल में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की विजय के लिए पूरी निष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संदेश दिया गया।
What's Your Reaction?







