Guru Purnima 2025: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विधायक द्वारा लिया गया संत बच्चा बाबा का आशीर्वाद। 

Hardoi News: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बाबा नीम करोली धाम ग्राम रानीखेड़ा में आयोजित गुरु पूर्णिमा उत्सव में शामिल होकर क्षेत्रीय विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह....

Jul 10, 2025 - 17:09
66 Views
Guru Purnima 2025: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विधायक द्वारा लिया गया संत बच्चा बाबा का आशीर्वाद। 
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विधायक द्वारा लिया गया संत बच्चा बाबा का आशीर्वाद। 

रानीखेड़ा/हरपालपुर। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बाबा नीम करोली धाम ग्राम रानीखेड़ा में आयोजित गुरु पूर्णिमा उत्सव में शामिल होकर क्षेत्रीय विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू द्वारा संत बच्चा बाबा का आशीर्वाद लिया गया। आपको बता दें कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार गुरु पूर्णिमा को महर्षि वेदव्यास जी का जन्म दिवस माना जाता है। वेदव्यास जी द्वारा महाभारत, श्रीमद् भागवत ,ब्रह्म सूत्र एवं अठारह पुराण जैसे महान ग्रंथों की रचना की गई थी और चारों वेदों का संकलन भी किया था।

इसलिए गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस दिन सभी लोग अपने गुरुओं का सम्मान कर उनका आशीर्वाद ग्रहण करते हैं। इसी क्रम में क्षेत्रीय विधायक द्वारा परम पूज्य संत बच्चा बाबा महाराज का आशीर्वाद लिया गया और उन्हें वस्त्र आदि भेंट कर समस्त क्षेत्र वासियों के लिए मंगल कामना की गई। इस मौके पर तमाम भाजपा नेताओं एवं क्षेत्र के निवासियों द्वारा संत बच्चा बाबा का आशीर्वाद लिया गया।

Also Read- Guru Purnima 2025: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर लोगों ने लगाई गंगा में डुबकी, लिया गया आशीर्वाद।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow