Hardoi News: आजादी दिलाने में ब्राह्मण समाज का अहम योगदान- नगर अध्यक्ष अभय त्रिपाठी

उन्होंने सर्व समाज को दिशा देने का काम किया था। उन्होने कहा कि भगवान परशुराम त्याग की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने बुराइयों का डटकर विरोध करते हुए एक संगठित समाज की स्थापना की। आज सामाजिक माहौल में गिरावट आ रही है।

Oct 29, 2024 - 22:19
 0  32
Hardoi News: आजादी दिलाने में ब्राह्मण समाज का अहम योगदान- नगर अध्यक्ष अभय त्रिपाठी

Beniganj- Hardoi News INA.

स्थानीय अयोध्या प्रसाद आदर्श विद्यालय परिसर में ब्राह्मण परशुराम संगठित समाज की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। साथ ही संगठन का विस्तार किया गया। ब्राह्मण संगठित समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय वरिष्ठ जन रहे, जबकि अध्यक्षता समाजसेवी पुनीत मिश्रा ने की। इस अवसर पर भाजपा सहित विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग मौजूद थे। संगठन के नगर अध्यक्ष अभय त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान परशुराम को किसी एक जाति में बाधना उचित नहीं है, क्योंकि वह किसी जाति विशेष के नहीं बल्कि सर्व समाज के आराध्य है। उन्होंने सर्व समाज को दिशा देने का काम किया था।

उन्होने कहा कि भगवान परशुराम त्याग की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने बुराइयों का डटकर विरोध करते हुए एक संगठित समाज की स्थापना की। आज सामाजिक माहौल में गिरावट आ रही है, जिसके चलते विशेषकर युवा पीढ़ी दिग्भ्रमित हो रही है। उन्होंने कहा कि समाज को क्या खोया व क्या पाया पर मंथन करना होगा। आजादी दिलाने में ब्राह्मण समाज का अहम योगदान रहा है। नियमों का पालन करने वाला ही सच्चा ब्राह्मण है। ब्राह्मणों के आरक्षण मागने के मुद्दे पर उन्होंने ने कहा कि किसी की आवाज को दबाना लोकतंत्र का हिस्सा नहीं है। लोकतंत्र में सबको बोलने व अपनी बात कहने का अधिकार है। इस बारे में कोई भी फैसला लेने का अधिकार सरकार के पास है।

Also Read: Hardoi News: गंगा स्वच्छता के प्रति लोगों को किया जा रहा जागरूक

इस समुदाय को संघर्ष की जरूरत है, लेकिन सोच में आई गिरावट को दूर करके समुदाय को जागरूक करने का संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने समाज के विकास के लिए कई अहम कदम उठाये है। तत्पश्चात संगठन का विस्तार करते हुए उन्होंने पुनीत मिश्रा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभार, ब्रजेश अवस्थी, वेद त्रिपाठी, राहुल मिश्रा को उपाध्यक्ष, मनोज मिश्रा को महासचिव, मनोज तिवारी व आशीष त्रिवेदी को मंत्री, आदित्य त्रिपाठी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया। इस अवसर पर दीपक अवस्थी, संतोष मिश्रा, अर्पित, दीपक जोशी, आकर्ष अवस्थी, राजीव कुमार, नीतू तिवारी सहित तमाम ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow