Mussoorie: बिहार में जीत पर मसूरी में जश्न, जमकर नाचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
मसूरीे में बिहार चुनाव में भाजपा गठबंधन की प्रचंड जीत पर मसूरी में उत्साह का माहौल रहा। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं के साथ ढोल-नगाड़ों
रिपोर्टर सुनील सोनकर
मसूरीे में बिहार चुनाव में भाजपा गठबंधन की प्रचंड जीत पर मसूरी में उत्साह का माहौल रहा। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं के साथ ढोल-नगाड़ों पर जमकर नृत्य करते हुए विजय का जश्न मनाया। मीडिया से बातचीत में मंत्री जोशी ने कहा कि बिहार की जनता ने विपक्ष को करारा जवाब देते हुए दिखा दिया है कि “मोदी मैजिक नहीं, अब महा-मैजिक है।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ विपक्ष द्वारा इस्तेमाल की गई अभद्र भाषा को जनता ने वोटों के माध्यम से अस्वीकार कर दिया है।
एग्जिट पोल पर तंज कसते हुए जोशी बोले कि सभी चैनलों के अनुमान ध्वस्त हो गए और भाजपा गठबंधन ने 200 से अधिक सीटें जीतकर विपक्ष की रणनीति पर पानी फेर दिया। उन्होंने कहा कि बिहार की यह जीत 2047 तक विकसित भारत के सपने की मजबूत शुरुआत है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए मंत्री जोशी ने कहा कि पार्टी ने उत्तराखंड में ऐसे नेता को कमान सौंप दी है जो अपनी ही विधानसभा सीट से हार चुका है। उन्होंने कहा कि मसूरी की जनता पिछले 13 वर्षों से भाजपा सरकार के काम को देख रही है और 2027 में भाजपा फिर पूर्ण बहुमत से सत्ता में लौटेगी।
What's Your Reaction?











