Hardoi: दशमोत्तर छात्रवृत्ति आवेदनों के अग्रसारण में लापरवाही पर CDO सान्या छाबड़ा सख्त, अनुपस्थित नोडल अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस के निर्देश। 

मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने आज विकास भवन सभागार में पूर्वाह्न 11 बजे दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना

Nov 28, 2025 - 16:23
43 Views
Hardoi: दशमोत्तर छात्रवृत्ति आवेदनों के अग्रसारण में लापरवाही पर CDO सान्या छाबड़ा सख्त, अनुपस्थित नोडल अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस के निर्देश। 
दशमोत्तर छात्रवृत्ति आवेदनों के अग्रसारण में लापरवाही पर CDO सान्या छाबड़ा सख्त, अनुपस्थित नोडल अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस के निर्देश। 
हरदोई: मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने आज विकास भवन सभागार में पूर्वाह्न 11 बजे दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना (कक्षा 11-12 को छोड़कर) के अंतर्गत छात्रों द्वारा ऑनलाइन जमा किए गए आवेदनों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में पाया गया कि सैकड़ों छात्रों के Finally Submitted आवेदन पत्रों के बावजूद कई शिक्षण संस्थानों ने एक भी आवेदन आगे फारवर्ड नहीं किया है।सीडीओ ने इस गंभीर लापरवाही पर कड़ा असंतोष जताया और सभी संस्थानों को तत्काल प्रभाव से शत-प्रतिशत लम्बित आवेदनों को ऑनलाइन अग्रसारित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पोर्टल की गति धीमी होने की स्थिति में भी कार्यालय समय के बाद देर रात तक काम करके सभी आवेदन फारवर्ड किए जाएं।बैठक में अनुपस्थित रहे नोडल अधिकारियों, प्राचार्यों एवं प्रधानाचार्यों को तुरंत कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, निर्धारित समय-सीमा में आवेदन अग्रसारित न करने वाले शिक्षण संस्थानों को भी नोटिस जारी करने को कहा गया है।बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के प्रतिनिधि, महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य/नोडल अधिकारी तथा जिले के विभिन्न डिग्री कॉलेजों व संस्थानों के नोडल अधिकारी/प्राचार्य उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow