Hardoi News: मुख्य विकास अधिकारी ने की बैंक प्रतिनिधियों के साथ बैठक, डीसी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। 

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि रोजगार परक योजनाओं में ऋण देने में अनावश्यक विलम्ब न किया जाये। विलम्ब करने वाली ....

Jan 3, 2025 - 17:59
44 Views
Hardoi News: मुख्य विकास अधिकारी ने की बैंक प्रतिनिधियों के साथ बैठक, डीसी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। 

हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी ने आज विकास भवन स्थिति स्वर्ण जयंती सभागार में बैंक प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि रोजगार परक योजनाओं में ऋण देने में अनावश्यक विलम्ब न किया जाये। विलम्ब करने वाली बैकों की रिपोर्ट शासन को प्रेषित की जाये। आवेदकों की पूरी सहायता की जाये। 

Also Read- Hardoi News: 14 जनवरी तक रहेगा शीतकालीन अवकाश।

स्टेट बैंक के स्तर पर फाइलें लंबित होने पर उन्होंने डीसी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में बैंक प्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की जानकारी दी गयी तथा बैकों को पूरा सहयोग करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिंह, एलडीएम अरविन्द रंजन व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow