Hardoi News: मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी सुरसा ब्लॉक और बाबन ब्लॉक का करेंगी निरीक्षण।

मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी ने अवगत कराया है कि उनके द्वारा 23 नवम्बर को प्रातः 10 बजे से ब्लाक सुरसा कार्यालय....

By INA News Desk
Nov 19, 2024 - 19:08  · Updated: Nov 19, 2024 - 20:16
78 Views
Hardoi News: मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी सुरसा ब्लॉक और बाबन ब्लॉक का करेंगी निरीक्षण।

हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी ने अवगत कराया है कि उनके द्वारा 23 नवम्बर को प्रातः 10 बजे से ब्लाक सुरसा कार्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सुरसा एवं ब्लाक के तहत एक गौशाला, टीएचआर प्लांट, आरआरसी सेन्टर, मनरेगा एवं राज्य वित्त के अंतर्गत कराये जा रहे निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया जायेगा।

Also Read- Hardoi News: 19 से 25 नवम्बर तक 'कौमी एकता सप्ताह' का आयोजन किया जायेगा- डी0एम0

सीडीओ ने बताया इसी तरह 30 नवम्बर को प्रातः 10 बजे से ब्लाक बावन कार्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सुरसा एवं ब्लाक के तहत एक गौशाला, टीएचआर प्लांट, आरआरसी सेन्टर, मनरेगा एवं राज्य वित्त के अंतर्गत कराये जा रहे निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया जायेगा। उन्होने संबंधित अधिकारियों, सचिवों आदि से कहा कि उक्त निरीक्षण के दौरान निर्धारित समय पर अद्यतन सूचनाओं के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow