मुख्यमंत्री का निर्देश: आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत कार्य शुरू करें। 

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंधी-बारिश, ओलावृष्टि के दृष्टिगत सम्बन्धित जनपदों के अधिकारियों को पूरी ...

Jul 19, 2025 - 14:38
75 Views
मुख्यमंत्री का निर्देश: आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत कार्य शुरू करें। 
मुख्यमंत्री का निर्देश: आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत कार्य शुरू करें। 

  • अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर सर्वे करें तथा राहत कार्य पर नज़र रखें, आपदा से जनहानि और पशुहानि होने की स्थिति में प्रभावितों को तत्काल राहत राशि का वितरण करें
  • घायलों का समुचित उपचार कराया जाए, जल जमाव की स्थिति होने पर प्राथमिकता पर जल निकासी की व्यवस्था कराई जाए

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंधी-बारिश, ओलावृष्टि के दृष्टिगत सम्बन्धित जनपदों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर सर्वे करें तथा राहत कार्य पर नज़र रखें। आकाशीय बिजली, आंधी तूफान, बारिश आदि आपदा से जनहानि और पशुहानि होने की स्थिति में तत्काल प्रभावितों को राहत राशि का वितरण करें। घायलों का समुचित उपचार कराया जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि जल जमाव की स्थिति होने पर प्राथमिकता पर जल निकासी की व्यवस्था कराई जाए।

Also Read- Lucknow : किसानों को आत्मनिर्भर बनाकर प्रदेशवासियों को विषमुक्त अन्न, दूध, फल-सब्जियां उपलब्ध कराएगी योगी सरकार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow