जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड (राजस्व) समीक्षा बैठक: प्रगति निगरानी और शिकायत निस्तारण पर जोर। 

Hardoi News: विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे सीएम डैश बोर्ड (राजस्व) की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि....

Jul 29, 2025 - 18:39
 0  43
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड (राजस्व) समीक्षा बैठक: प्रगति निगरानी और शिकायत निस्तारण पर जोर। 
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड (राजस्व) समीक्षा बैठक: प्रगति निगरानी और शिकायत निस्तारण पर जोर। 

Hardoi News: विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे सीएम डैश बोर्ड (राजस्व) की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि सीएम डैश बोर्ड पर प्रगति की नियमित निगरानी की जाये। सूचनाओं को ससमय विभागीय पोर्टल पर फीड कराया जाये। कृषक  दुर्घटना बीमा योजना का कोई प्रकरण लंबित न रखा जाये। 1 सितम्बर 2024 के बाद जारी मृत्यु प्रमाण पत्र की जाँच की जाये तथा पात्रों को कृषक दुर्घटना बीमा योजना से लाभान्वित किया जाये।

पात्रों को मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना का लाभ दिया जाये। वादों के निस्तारण में किसी भी प्रकार का अनावश्यक विलम्ब न किया जाये। स्टॉम्प विभाग को प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग व बिजली विभाग को आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विरा प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- जिलाधिकारी अनुनय झा की जन सुनवाई: 58 शिकायतों का त्वरित निस्तारण, 226 बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड जारी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।