जिलाधिकारी अनुनय झा की जन सुनवाई: 58 शिकायतों का त्वरित निस्तारण, 226 बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड जारी। 

Hardoi News: जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि पैमाइश व अंश निर्धारण के प्रकरणों में अनावश्यक विलम्ब न किया ....

Jul 29, 2025 - 18:24
41 Views
जिलाधिकारी अनुनय झा की जन सुनवाई: 58 शिकायतों का त्वरित निस्तारण, 226 बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड जारी। 
जिलाधिकारी अनुनय झा की जन सुनवाई: 58 शिकायतों का त्वरित निस्तारण, 226 बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड जारी। 

Hardoi News: जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने बड़ी संख्या में लोगों की समस्याओं को सुना। आज कुल 58 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनके त्वरित निस्तारण के निर्देश जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को दिए। मौके पर ही पात्रों का वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन व दिव्यांग पेंशन हेतु पंजीकरण कराया गया। 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनवाये गए। आज 01 बुजुर्ग का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। 

इस प्रकार अब तक जिलाधिकारी अनुनय झा की जन सुनवाई के दौरान कुल 226 बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि पैमाइश व अंश निर्धारण के प्रकरणों में अनावश्यक विलम्ब न किया जाये।

भूमि विवाद के स्थायी समाधान के लिए थाकबंदी के प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कराया जाये। जन सुनवाई के दौरान उप जिलाधिकारी नहने राम, उप जिलाधिकारी अंकित तिवारी व उप जिलाधिकारी मयंक कुंडू आदि उपस्थित रहे।

Also Read- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला पत्रकार स्थायी समिति की बैठक, विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow