गोरखपुर में पूर्व उर्दू अकादमी चेयरमैन के घर पहुंचे मुख्यमंत्री: बेटे के विवाह समारोह में नवदंपती को दिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में उर्दू अकादमी के पूर्व अध्यक्ष चौधरी कैफुलवरा के आवास पहुंचे और उनके पुत्र के विवाह समारोह में शामिल होकर नवदंपती को बधाई दी।

By INA News Desk
Nov 1, 2026 - 22:15
11 Views
गोरखपुर में पूर्व उर्दू अकादमी चेयरमैन के घर पहुंचे मुख्यमंत्री: बेटे के विवाह समारोह में नवदंपती को दिया आशीर्वाद
Advertisement
Advertisement

गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उर्दू अकादमी के पूर्व अध्यक्ष चौधरी कैफुलवरा के गोरखनाथ क्षेत्र स्थित आवास पहुंचे। वह वहां आयोजित वैवाहिक उत्सव में सम्मिलित हुए और पारिवारिक माहौल में नवदंपती को शुभकामनाएं दीं।

चौधरी कैफुलवरा के पुत्र मोहम्मद जैद के विवाह के उपलक्ष्य में आयोजित इस मांगलिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने वर-वधू को उपहार व शगुन भेंट कर सुखद दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर चौधरी कैफुलवरा ने पुष्पगुच्छ और स्मृति भेंट देकर उनका स्वागत किया तथा परिवार के इस आयोजन में शामिल होने के लिए आभार प्रकट किया।

इस दौरान चौधरी कैफुलवरा ने बताया कि उनके परिवार का गोरखनाथ पीठ और वहां के महंत परंपरा से तीन-चार पीढ़ियों पुराना आत्मीय व पारिवारिक संबंध रहा है। उन्होंने स्मरण करते हुए कहा कि पूर्व में ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ भी उनके परिवार के विभिन्न आयोजनों और मांगलिक अवसरों पर हमेशा उपस्थित रहते थे। उसी परंपरा और आत्मीय जुड़ाव को आगे बढ़ाते हुए वर्तमान मुख्यमंत्री का यह आगमन परिवार के लिए विशेष और स्मरणीय रहा। आयोजन के दौरान कई स्थानीय नागरिक और परिवार के करीबी लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement