CM योगी ने प्रयागराज में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में पहुंचे, सनातन धर्म की महिमा पर दिया जोर

योगी आदित्यनाथ ने सनातन धर्म के प्रति गर्व की भावना व्यक्त करते हुए कहा कि बिना किसी संकोच के हमें सनातन धर्म के साथ आगे बढ़ना होगा। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के शब्दों को ...

By INA News Desk
Feb 16, 2025 - 21:40
59 Views
CM योगी ने प्रयागराज में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में पहुंचे, सनातन धर्म की महिमा पर दिया जोर
Advertisement
Advertisement

सार-

  • हमारी एकता ही देश की अखंडता का आधार : योगी आदित्यनाथ
  • भारत अखंड और सुरक्षित रहेगा, तभी हमारे धर्मस्थल, पर्व-त्योहार, मठ-मंदिर, हमारी बेटियां और बहनें सुरक्षित रहेंगी : सीएम योगी 
  • बोले योगी, महाकुम्भ सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एकता का संदेश देने वाला पर्व
  • इतिहास गवाह है कि जो भी सनातन धर्म के खिलाफ षडयंत्र रचने की कोशिश करता है, उसे हमेशा हार का सामना करना पड़ा है : योगी आदित्यनाथ 
  • हिंदू होने का अर्थ संपूर्ण चराचर जगत की सुरक्षा की गारंटी : सीएम योगी 

By INA News Maha Kumbh Nagar.

CM योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रयागराज में प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने महाकुम्भ के महत्व और सनातन धर्म की महिमा पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि महाकुम्भ सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एकता का संदेश देने वाला पर्व है। उन्होंने कहा कि महाकुम्भ ने हमें एकता का संदेश दिया है।यह संदेश हमें अखंड रहने की प्रेरणा देता है। हमारी एकता ही देश की अखंडता का आधार है। जब भारत अखंड और सुरक्षित रहेगा, तभी हमारे धर्मस्थल, पर्व-त्योहार, मठ-मंदिर, हमारी बेटियां और बहनें सुरक्षित रहेंगी।

  • गर्व से कहो कि हम हिंदू हैं...

योगी आदित्यनाथ ने सनातन धर्म के प्रति गर्व की भावना व्यक्त करते हुए कहा कि बिना किसी संकोच के हमें सनातन धर्म के साथ आगे बढ़ना होगा। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के शब्दों को दोहराते हुए कहा कि गर्व से कहो कि हम हिंदू हैं।हिंदू होने का अर्थ केवल मनुष्यों के कल्याण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संपूर्ण चराचर जगत की सुरक्षा की गारंटी देता है। यही संदेश महाकुम्भ भी दे रहा है।

  • दुनिया में इतना विशाल समागम संभव नहीं

CM ने महाकुम्भ में श्रद्धालुओं की अभूतपूर्व संख्या का उल्लेख करते हुए कहा कि 13 जनवरी से 16 फरवरी तक 33 दिनों में लगभग 52 करोड़ श्रद्धालु पावन त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं।उन्होंने कहा कि दुनिया में कहीं और इतने विशाल जनसमूह का समागम संभव नहीं है। जो लोग सनातन धर्म को कोसते हैं, उन्हें इस विराट स्वरूप का दर्शन करना चाहिए, जिससे उन्हें अपनी मानसिकता पर आत्मग्लानि होगी।

  • सनातन धर्म को कोसने वाले हमेशा मुंह की खाते हैं

CM ने कुछ लोगों पर भारत, भारतीयता और सनातन धर्म के खिलाफ षडयंत्र करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सनातन धर्म कभी भी उनके षडयंत्रों का शिकार नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि जो भी सनातन धर्म के खिलाफ षडयंत्र रचने की कोशिश करता है, उसे हमेशा हार का सामना करना पड़ा है, ऐसे लोग हमेशा मुंह की खाते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement