एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे सीएम योगी- पौधरोपण महा अभियान से पहले सीएम योगी (CM Yogi) ने श्री रामलला व हनुमानगढ़ी का किया दर्शन-पूजन। 

पौधरोपण महाभियान-2025: पौधरोपण महा अभियान का शुभारंभ करने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पहले संकट...

Jul 9, 2025 - 13:59
90 Views
एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे सीएम योगी- पौधरोपण महा अभियान से पहले सीएम योगी (CM Yogi) ने श्री रामलला व हनुमानगढ़ी का किया दर्शन-पूजन। 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में हनुमानगढ़ी और श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन पूजन करते हुए।
  • सीएम योगी ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के चरणों में झुकाया शीश 
  • मुख्यमंत्री ने राम दरबार में भी किया दर्शन पूजन 
  • सीएम योगी ने श्री राम मंदिर निर्माण से जुड़े विकास कार्यों की ली जानकारी

अयोध्या। पौधरोपण महा अभियान का शुभारंभ करने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पहले संकट मोचन हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया और प्रदेश की सुख-शांति की कामना की। इसके बाद सीएम योगी ने श्रीरामलला के दरबार में हाजिरी लगाई, आरती की और सीएम ने दर्शन-पूजन के उपरांत निकलते समय आमजन का अभिवादन भी स्वीकार किया। वहीं मंदिर परिसर की परिक्रमा कर राम मंदिर निर्माण की प्रगति का जायजा लिया और राम दरबार में भी दर्शन पूजन किये।

मुख्यमंत्री ने अपने दौरे की शुरुआत संकट मोचन हनुमानगढ़ी मंदिर से की। उन्होंने यहां विधिवत पूजा-अर्चना करते हुए प्रदेशवासियों के सुखमय जीवन की प्रार्थना की। यहां से निकल कर मुख्यमंत्री ने श्रीरामलला के दर्शन किए। उन्होंने श्रीरामलला की आरती उतारी और मंदिर की परिक्रमा की इसके साथ ही उन्होंने राम दरबार में भी दर्शन पूजन किये। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर निर्माण की प्रगति की जानकारी भी ली। राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने उन्हें निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति और आगामी योजनाओं से अवगत कराया।

इससे पहले मुख्यमंत्री के अयोध्या आगमन पर महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उन्हें स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी का जुलाई महीने में पहले अयोध्या दौरा है। इससे पहले वह 5 जून को राम दरबार के उद्घाटन के अवसर पर यहां आए थे।

Also Read- Trending: पीएम मोदी को त्रिनिदाद और टोबैगो का सर्वोच्च सम्मान, वैश्विक नेतृत्व और भारत-कारिबियाई संबंधों को मिली मजबूती।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow