Hardoi News: विद्यालय विकास में सामुदायिक सहयोग आवश्यक- सीमा गौतम

ब्लाक संसाधन केंद्र सांडी पर सामुदायिक सहयोगिता को बढ़ावा देने हेतु हुआ संगोष्ठी का आयोजन....

Nov 19, 2024 - 18:55
68 Views
Hardoi News: विद्यालय विकास में सामुदायिक सहयोग आवश्यक- सीमा गौतम

हरदोई। ब्लॉक संसाधन केंद्र सांडी पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष और प्रधानाध्यापक का एकदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीईओ सीमा गौतम द्वारा दीप प्रज्ज्वलन व मां शारदा के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।उच्च प्राथमिक विद्यालय सांडी देहात के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।प्राथमिक विद्यालय बमटापुर खास व प्राथमिक विद्यालय सादुल्लापुर के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सामुदायिक सहभागिता व सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव के विषय में बताया।

इस अवसर पर बीईओ सीमा गौतम ने कहा  कि विद्यालय  के शैक्षिक एवं भौतिक वातावरण के विकास हेतु सामुदायिक सहभागिता परम आवश्यक है।विद्यालय प्रधानाध्यापक,प्रधान व विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष आपसी सामंजस्य व सहयोग से विद्यालय को आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो।एआरपी अभय यादव व शैलेन्द्र कुमार ने भी अपने विचार रखे।संचालन मोहम्मद उस्मान खान द्वारा किया गया।

Also Read-Hardoi News: स्वच्छता प्रतिष्ठित भारत के निर्माण की ओर एक सतत यात्रा- प्रभाष कुमार विधायक
        
कार्यक्रम में प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष संजय सिंह,मोहम्मद अफजाल, पुष्पेंद्र शुक्ला, अजीत शुक्ला, मुकीद बेग, शेरपाल, सत्येंद्र सिंह ,राजेश शर्मा,अनवारूल हक़, संजय शुक्ल, सुनील कुमार अनुराग गुप्ता, अनुराग तिवारी ,राखी श्रीवास्तव, शुभा वर्मा, ज्योति पांडे नवनीत कुमार, दिव्या अवस्थी, अनुराधा शुक्ला, नीलम देवी,ज्ञानेन्द्र सिंह,रवि सिंह विकास शर्मा ,ललित त्रिपाठी, धीरेंद्र कुमार ,अनुज कुमार सिंह आदि रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow