Political News: असम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने की तैयारी शुरू, राहुल गांधी बोले जनता ने बना लिया मन। 

असम कांग्रेस (Assam Congress) के प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह ने असम विधानसभा चुनाव (assembly elections)को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की जानकारी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि असम के....

Feb 28, 2025 - 11:33
71 Views
Political News: असम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने की तैयारी शुरू, राहुल गांधी बोले जनता ने बना लिया मन। 

असम में कांग्रेस पार्टी के द्वारा एक बैठक की गई  जिसमें कांग्रेस की वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पहुंचे। यहां अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई।

  • कांग्रेस ने असम में नेताओं के साथ की बैठक

असम में अगली साल विधानसभा के चुनाव होना है और हर हाल में कांग्रेस पार्टी अपनी सरकार बनाने की पूरी ताकत लगती हुई दिखाई देगी। इन सबके बीच कांग्रेस पार्टी अभी से तैयारी में जुट गई है। अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ बैठक कर आगे की रणनीति तैयार कर रही। इस रणनीति में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी नेतृत्व संभाल रहे हैं। उन्होंने असम में पहुंचकर अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ बैठक की। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने बहुत नफरत फैला ली है लेकिन अब जनता नफरत को खत्म करना चाहती है। जनता मोहब्बत और प्रगति की राजनीति को गले लगाने का मन बना लिया है।

Also Read- सुसाइड करने से पहले सबके नाम लिखकर जाऊंगी.. हर्षा रिछारिया ने वीडियो बनाकर दर्द बयां किया, देखें पूरा वीडियो

  • मुख्यमंत्री जनता को कर रहे परेशान

असम कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह ने असम विधानसभा चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की जानकारी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि असम के मुख्यमंत्री राज्य को बेचने, माफियागीरी करने और ‘सिंडिकेट’ चलाने में संलिप्त हैं, जिससे असम की जनता परेशान है। इस बैठक में कांग्रेस की आगामी रणनीति पर चर्चा की गई, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, महासचिव प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के असम दौरे और उनकी रैलियों की योजना बनाई गई। सिंह ने यह भी कहा कि असम में भाजपा और मुख्यमंत्री घबराए हुए हैं, जबकि कांग्रेस मजबूती से राज्य के लोगों के हक की लड़ाई लड़ रही है। मुझे उम्मीद है कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में जनता हमारा पूरी तरीके से साथ देगी और नफरत की पार्टी को उखाड़ फेंकेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow