संत प्रेमानंद के दर्शन को पहुंचे एक्टर आशुतोष राणा, भेंट कर आशीर्वाद लिया, शिव तांडव स्तोत्र सुनाया

वृंदावन में प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता आशुतोष राणा (Ashutosh Rana) गुरुवार को केली कुंज आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने संत प्रेमानंद (Premanand) महाराज से भेंट कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने अपनी श्रद्धा ...

Feb 28, 2025 - 00:14
 0  59
संत प्रेमानंद के दर्शन को पहुंचे एक्टर आशुतोष राणा, भेंट कर आशीर्वाद लिया, शिव तांडव स्तोत्र सुनाया

By INA News.

आध्यात्मिक धर्म गुरु संत प्रेमानंद (Premanand) महाराज से मिलने की चाहत आम हो या खास सभी को रहती है। इसी चाहत के साथ फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा (Ashutosh Rana) गुरुवार सुबह उनके आश्रम पहुंचे। जहां उन्होंने संत प्रेमानंद (Premanand) महाराज का आशीर्वाद लिया और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा (Ashutosh Rana) ने कहा कि आपकी दृष्टि पड़ने से सेनेटाइज हो गया। आशुतोष राणा (Ashutosh Rana) ने इसके बाद प्रेमानंद (Premanand) महाराज से उनकी तबीयत के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि वो बिल्कुल स्वस्थ नजर आ रहे हैं। इस पर महाराज जी ने जवाब दिया कि उनकी दोनों किडनी खराब हैं और रोज उनका डायलिसिस होता है।

इस बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वो कहीं से भी अस्वस्थ नजर नहीं आ रहे। उन्होंने कहा कि हमें लग रहा कि अभी आप 80-85 साल जिएंगे। आशुतोष राणा (Ashutosh Rana) की इस बात पर महाराज जी ने किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि वो बहुत परेशान थे और श्रीजी की भक्ति में लीन थे, तब उनके पास एक संत आए थे। उन्होंने प्रेमानंद (Premanand) जी से उनकी परेशानी का कारण पूछा। जवाब में प्रेमानंद (Premanand) ने बताया कि उनकी दोनों किडनी खराब हैं और वो कभी भी मर सकते हैं। उन्हें संत ने भी कहा था कि वो 80 साल तक जिएंगे।

Also Read: महाकुम्भ(Maha Kumbh) पर बनेगी फिल्म 'महासंगम', फर्स्‍ट लुक पोस्‍टर हुआ रिलीज, देखें पूरी डिटेल

वृंदावन में प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता आशुतोष राणा (Ashutosh Rana) गुरुवार को केली कुंज आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने संत प्रेमानंद (Premanand) महाराज से भेंट कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने अपनी श्रद्धा प्रकट करते हुए कहा कि महाराज आपकी दृष्टि मात्र से ही मैं सैनिटाइज हो जाऊंगा। संत प्रेमानंद (Premanand) ने कहा कि अगर शरीर स्वस्थ है और मन भी शांत है, तो बाकी चीजें मायने नहीं रखतीं। मेरी रोज डायलिसिस होती है, लेकिन यह कोई बड़ी बात नहीं। आशुतोष राणा (Ashutosh Rana) की यह मुलाकात न सिर्फ उनके आध्यात्मिक झुकाव को दर्शाती है बल्कि उनके विनम्र स्वभाव और धार्मिक आस्था को भी उजागर करती है। अशुतोष राणा ने कहा कि हमें ना आप शरीर से और ना ही आत्मा से अस्वस्थ लग रहे हो।उन्होंने कहा कि अक्सर आपके स्वास्थ्य के बारे में लोगों से पूछा करता था, लेकिन अब नहीं पूछूंगा, अब तो मैं यह मानकर चल रहा हूं कि आप कम से कम 80 से 85 वर्ष की आयु तक जीवित रहेंगे। इस मुलाकात के दौरान आशुतोष राणा (Ashutosh Rana) ने महाराज जी के सामने शिव तांडव सुनाया। उन्होंने महाराज जी को हार पहनाकर उनका सम्मान किया और उन्हें तोहफे में नर्मदेश्वर शिवलिंग, लाल चंदन और इत्र दिया। आशुतोष राणा (Ashutosh Rana) ने पहले महाराज को अपना परिचय दिया।

Also Read: सुसाइड करने से पहले सबके नाम लिखकर जाऊंगी.. हर्षा रिछारिया ने वीडियो बनाकर दर्द बयां किया, देखें पूरा वीडियो

उन्होंने इस दौरान उन्होंने अपने गुरु 'दद्दा जी' के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि उनके गुरु ने सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंगों में से 131 शिवलिंगों का निर्माण करवाया था। उन्होंने अपने परिचय में बताया कि वो एक अभिनेता हैं। संत प्रेमानंद (Premanand) महाराज के दर्शन करने पहुंचे अभिनेता आशुतोष राणा (Ashutosh Rana) ने कहा कि उनकी पत्नी और छोटा बेटा प्रतिदिन उनके प्रवचन सुनते हैं। उन्होंने आपके स्वास्थ्य की कामना की है। आशुतोष राणा (Ashutosh Rana) ने कहा कि हमें नहीं लग रहा आप अस्वस्थ हैं। इस पर संत प्रेमानंद (Premanand) महाराज ने हंसते हुए कहा कि रोज डायलिसिस होती है। इस पर आशुतोष राणा (Ashutosh Rana) ने कहा कि हमें आप कहीं से भी शरीर से, मन से आत्मा से सभी तरह स्वस्थ लगते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow