Hardoi News: गाना बजाने को लेकर हुआ विवाद- पंडाल में खाना खा रहे बारातियों पर चढ़ा दिया ट्रैक्टर, दर्जन भर घायल। 

बघौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुन्नी गांव में आई बारात में डीजे पर गाना बजने को लेकर बाराती तथा जनातियों में विवाद हुआ इसके बाद बाराती पंडाल ....

Nov 22, 2024 - 16:02
63 Views
Hardoi News: गाना बजाने को लेकर हुआ विवाद- पंडाल में खाना खा रहे बारातियों पर चढ़ा दिया ट्रैक्टर, दर्जन भर घायल। 

बघौली\ हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुन्नी गांव में आई बारात में डीजे पर गाना बजने को लेकर बाराती तथा जनातियों में विवाद हुआ इसके बाद बाराती पंडाल में भोजन कर रहे थे तभी परिवार के ही व्यक्ति ने ट्रैक्टर चढ़ा दिया जिससे पंडाल में मौजूद दर्जनों बाराती घायल हुए और पंडाल में मौजूद सामग्री क्षतिग्रस्त हो गई। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुन्नी गांव में सत्यपाल पुत्र शंभू की पुत्री की बारात आई हुई थी दरवाजे पर डीजे बज रहा था गाना बदलवाने को लेकर परिवार के ही कुछ व्यक्तियों से विवाद हो गया विवाद काफी देर तक चलता रहा जिसके बाद डायल 112 को सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कर दिया और वह वहां से चले गए इसके बाद दोनों पक्षों में फिर बातचीत बढ़ी और मारपीट की नौबत आ गई फिर मामला शांत हो गया और लगभग रात 10:30 बजे के आसपास द्वारचार की रस्म शुरू हुई।

Also Read- Hardoi News: घरेलू विवाद में महिला पर किया फायर, गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती।

साथ ही सर्विस रोड पर लगे पंडाल में बाराती भोजन करने लगे तभी शराब के नशे में धुत परिवार के ही कल्लू पुत्र भीक्खा ,रजनीश पुत्र कल्लू ,राज किशोर उर्फ छोटे पुत्र कल्लू मौजूद बारातियों से मारपीट करने लगे तथा इसके बाद रजनीश पुत्र कल्लू अपना ट्रैक्टर लेकर अचानक तेज रफ्तार से आया और सर्विस रोड पर लगा पंडाल में दौड़ते हुए चढ़ा दिया जिससे खाना खा रहे दर्जनों बाराती घायल हो गए तथा पंडाल पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गया उसमें मौजूद कुर्सी मेज व अन्य सामग्री भी नष्ट हो गई इसके बाद एंबुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है तथा सत्यपाल पुत्र शंभू ने बघौली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की उम्मीद जताई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow