Hardoi: कचरा प्रबंधन संगोष्ठी में पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) के द्वारा अन्य वस्तुओं का उपयोगी निर्माण- धर्मेन्द्र कुमार 

डॉ राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय, अल्लीपुर, हरदोई में कचरा प्रबंधन (वेस्ट मैनेजमेंट) पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें प्रशिक्षक  धर्मेंद्र कुमार द्वारा

Oct 10, 2025 - 15:14
34 Views
Hardoi: कचरा प्रबंधन संगोष्ठी में पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) के द्वारा अन्य वस्तुओं का उपयोगी निर्माण- धर्मेन्द्र कुमार 
कचरा प्रबंधन संगोष्ठी में पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) के द्वारा अन्य वस्तुओं का उपयोगी निर्माण- धर्मेन्द्र कुमार 

रिपोर्ट- अम्बरीष कुमार सक्सेना

हरदोई। डॉ राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय, अल्लीपुर, हरदोई में कचरा प्रबंधन (वेस्ट मैनेजमेंट) पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें प्रशिक्षक  धर्मेंद्र कुमार द्वारा कचरा प्रबंधन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी प्रदान की गई।उन्होंने बताया कि जब हम घरों या किसी संस्थान में आवश्यक सामग्री का इस्तेमाल करते हैं तो एक समय ऐसा आता है जब वह वस्तुएं या सामग्री खराब हो जाती है जैसे  प्लास्टिक, ट्यूबलाइट ,पॉलिथीन, या कागज या अन्य वस्तुएं उसमें से सब कुछ कुछ वस्तुएं ऐसी होती हैं जिन्हें हम  पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) के द्वारा अन्य वस्तुओं का निर्माण कर सकते हैं जैसे प्लास्टिक कांच कागज प्लास्टिक बोतल अवशिष्ट पदार्थ या बचा हुआ भोजन ,इसके लिए हमें विभिन्न प्रकार के कूड़े या कचरे को प्राथमिक स्तर पर अलग-अलग छांटना होता है जिन्हें विभिन्न प्रकार के रंगो के डस्टबिन में रखना होता है।

जिससे पुनर्चक्रण कंपोस्टिंग या सुरक्षित निपटान आसानी से किया जा सके इसके लिए  हम लोग कई उपाय अपना सकते हैं कचरे को प्राथमिक स्तर पर ही छांटना इसमें से जैविक अजैविक या पुनर्चक्रण या विषैले कचरे को अलग करना जैविक कचरे का कंपोस्टिंग या बायोगैस जैसे तरीकों से प्रसंस्करण करके खाद्य बनाई जा सकती है या प्लास्टिक धातु कागज ग्लास आदि का पुनर्चक्रण करके पुनः नई वस्तु तैयार की जा सकती हैं।

कचरे के सुरक्षित निस्तारण के लिए गड्ढे में दबाना या नियमों के अनुसार जलाना भी एक उपाय हो सकता है जिससे प्रदूषण में कमी आती है इसके लिए सभी को जागरूक होना आवश्यक है। इस अवसर पर शिवम,शशि देवी ,निहारिका, आकांक्षा, वैष्णवी, सुमन, सुहानी गुप्ता आदि छात्र-छात्राएं तथा डॉ एस के पांडे, डा. रश्मि द्विवेदी , आनंद विशारद ,शुभम मिश्रा ,विवेक आदि शिक्षक व शिक्षणेत्तर  कर्मचारी उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi: जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने हरदोई में राजकीय धान क्रय केंद्र का किया शुभारंभ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow