Hardoi: जनता मिलन में उमड़ी फरियादियों की भीड़, डीएम अनुनय झा ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश। 

जनता मिलन कार्यक्रम के तहत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए आमजन ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को जिलाधिकारी

May 18, 2026 - 16:27
23 Views
Hardoi: जनता मिलन में उमड़ी फरियादियों की भीड़, डीएम अनुनय झा ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश। 

Hardoi: कलेक्ट्रेट सभागार में जनता मिलन कार्यक्रम के तहत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए आमजन ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की गई। जनसुनवाई मे आज 115 शिकायतें प्राप्त हुई।जनता मिलन के दौरान राजस्व, पुलिस, विकास, समाज कल्याण, विद्युत, जल निगम, चिकित्सा एवं अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं इस पर जिलाधिकारी अनुनय झा ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया कराये ताकि शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाना प्रशासन की सर्वाेच्च जिम्मेदारी है और किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी/कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट पूनम भास्कर अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi : हरदोई में अनुदेशक सम्मान समारोह आयोजित, बढ़े हुए मानदेय के चेक पाकर खिले शिक्षकों के चेहरे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow