Hardoi: उद्यमियों की समस्याओं के समाधान को प्रशासन प्रतिबद्ध, डीएम अनुनय झा ने की उद्योग एवं व्यापार बंधु बैठक की अध्यक्षता। 

विवेकानन्द सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला उद्योग एवं व्यापार बंधु की बैठक संपन्न हुई। बैठक में

By INA News Desk
May 26, 2026 - 18:23
36 Views
Hardoi: उद्यमियों की समस्याओं के समाधान को प्रशासन प्रतिबद्ध, डीएम अनुनय झा ने की उद्योग एवं व्यापार बंधु बैठक की अध्यक्षता। 
उद्यमियों की समस्याओं के समाधान को प्रशासन प्रतिबद्ध, डीएम अनुनय झा ने की उद्योग एवं व्यापार बंधु बैठक की अध्यक्षता। 
Advertisement
Advertisement

Hardoi: विवेकानन्द सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला उद्योग एवं व्यापार बंधु की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिले के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े उद्यमियों की समस्याओं, लंबित प्रकरणों तथा आधारभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि उद्यमियों की हर समस्या का समयबद्ध और प्रभावी समाधान प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। डीएम ने औद्योगिक क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति, सड़क, जल निकासी व अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की।

बैठक मे गुरगुज्जा फीडर की जर्जर लाइनों के सम्बन्ध मे व्यापारियों द्वारा समस्या उठायी गयी जिस पर उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि खराब विद्युत पोलों की तत्काल मरम्मत कराई जाए और विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी प्रकरण समय सीमा से अधिक लंबित न रहे। प्रत्येक शिकायत या आवेदन का निर्धारित समय के भीतर निस्तारण किया जाए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि उद्यमियों के साथ लगातार समन्वय बनाकर उनकी व्यावहारिक समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि जिले में औद्योगिक विकास की गति को और बल मिल सके। बैठक में उपायुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिंह, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और उद्यमीगण उपस्थित रहे।

Also Read- बकरीद से पहले सूरत में जाली नोट चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश: नकली नोट देकर क़ुरबानी के लिए खरीदे बकरे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement