Hardoi: कोथावां ब्लॉक शिक्षक संघ चुनाव संपन्न, प्रभाशंकर अध्यक्ष व विनोद कुमार सिंह बने मंत्री।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई कोथावां का त्रैमासिक निर्वाचन सोमवार को ब्लॉक सभागार कोथावां
हरदोई। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई कोथावां का त्रैमासिक निर्वाचन सोमवार को ब्लॉक सभागार कोथावां में सौहार्दपूर्ण एवं लोकतांत्रिक वातावरण में संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन घोषित किया गया।
निर्वाचन सभा की अध्यक्षता मंडलीय मंत्री एवं जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश दीक्षित ने की। चुनाव अधिकारी के रूप में जिला संगठन मंत्री मनीष राठौर तथा पर्यवेक्षक के रूप में जिला संयुक्त मंत्री आशीष दीक्षित मौजूद रहे।
निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें प्रभाशंकर को अध्यक्ष तथा विनोद कुमार सिंह को मंत्री चुना गया। वहीं विवेक वर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, देवेश सिंह भदोरिया को संयुक्त मंत्री और अरविंद प्रताप सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसके अलावा राहुल कुमार, बृजेश कुमारी, सौम्या अग्रवाल, केशव पटेल एवं राकेश कामले को उपाध्यक्ष बनाया गया। योगेश वर्मा और अशोक यादव संगठन मंत्री, राघवेंद्र दीक्षित ऑडिटर, रमेश चंद्र लेखाकार, राजीव कुमार मीडिया प्रभारी तथा विवेक सेंगर एवं मुकेश यादव को प्रचार मंत्री निर्वाचित घोषित किया गया।
इस अवसर पर संगठन के प्रांतीय मंत्री अजय कुमार सिंह एवं मंडलीय मीडिया प्रभारी हेम सिंह कनौजिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में यशवीर कुमार, मुकेश मिश्रा, समरजीत सिंह, संजय कुमार, आशीष कुमार, विजय सिंह, रश्मि वर्मा, विक्रम सिंह, रमेश पांडे, राजेश कुमार, पद्मेश कुमार, सुभाष चंद्र वर्मा, अंकित श्रीवास्तव, चंदन सिंह, हरि मदन सिंह, सुजीत सोनकर, भानु प्रताप सिंह, ज्ञानेंद्र प्रताप, नवीन राज, रेनू वर्मा, आनंद सोनी एवं कुलदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे। अंत में सभी शिक्षकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा संगठन की एकजुटता और मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
Also Read- Hardoi : हरदोई में अनुदेशक सम्मान समारोह आयोजित, बढ़े हुए मानदेय के चेक पाकर खिले शिक्षकों के चेहरे
What's Your Reaction?




