दारुल उलूम देवबंद में 24 अक्टूबर को राब्ता मदारिस का बड़ा सम्मेलन, 4500 मदरसे होंगे शामिल
दारुल उलूम देवबंद में 24 अक्टूबर को राब्ता मदारिस का बड़ा सम्मेलन होगा. इसमें देश के 4500 से अधिक मदरसों के नुमाइंदे शिक्षा सुधार और चुनौतियों पर चर्चा करेंगे.
दारुल उलूम देवबंद में 24 अक्टूबर को मदरसों का सबसे बड़ा सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है. इस बड़े आयोजन में देश भर से करीब साढ़े चार हजार मदरसों के नुमाइंदे शामिल होंगे. यह सम्मेलन एशिया की प्रसिद्ध मस्जिद-ए-रशीद में होगा, जिसमें शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और वर्तमान चुनौतियों पर मंथन किया जाएगा.
यह सम्मेलन कुल हिंद राब्ता मदारिस-ए-इस्लामिया की ओर से बुलाया गया है. हाल ही में दारुल उलूम की सर्वोच्च संस्था मजलिस-ए-शूरा की बैठक में इस जलसे के आयोजन पर मुहर लगी थी, जिसके बाद सभी संबद्ध मदरसों को आधिकारिक पत्र भेज दिया गया है.
संस्थान के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी के अनुसार, सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य मदरसों के सामने आ रही समस्याओं का समाधान खोजना है. इसके साथ ही, तालीम के निजाम को अधिक प्रभावी बनाने और मौजूदा दौर में शिक्षण संस्थानों के सामने आ रही बाधाओं से निपटने के उपायों पर भी गंभीर विचार-विमर्श किया जाएगा.
What's Your Reaction?