Delhi : ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की दिल्ली इकाई गठित, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सुखमल जैन ने इकाई के पदाधिकारियों की घोषणा की
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सुखमल जैन ने इकाई के पदाधिकारियों की घोषणा की। इसमें के.डी. पाठक, सुनील कुमार द्विवेदी और राकेश मिश्रा को उपाध्यक्ष चुना गया। संगठन के कामका
ग्रामीण और शहरी पत्रकारों को एकजुट करके उनके मान-सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाली ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार करते हुए दिल्ली प्रदेश इकाई का औपचारिक गठन किया है। इससे राजधानी में संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद है। राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता ने बताया कि केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पूर्व मीडिया अधिकारी पंकज निगम को दिल्ली इकाई का संरक्षक बनाया गया है। उन्होंने कहा कि पंकज निगम की देखरेख में दिल्ली इकाई पत्रकारों के हितों के लिए अच्छा काम करेगी।
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सुखमल जैन ने इकाई के पदाधिकारियों की घोषणा की। इसमें के.डी. पाठक, सुनील कुमार द्विवेदी और राकेश मिश्रा को उपाध्यक्ष चुना गया। संगठन के कामकाज के लिए सौरभ जैन, एन.पी. सिंह राठौड और आरजू सेठ को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा आशुतोष शर्मा, सौरभ सिंह और भानु देव अग्निहोत्री को सचिव, दीपाराम चौधरी को संगठन सचिव, देवेंद्र त्रिपाठी को दिल्ली प्रवक्ता, सौरभ गुप्ता को कोषाध्यक्ष तथा हिमांशु जैन को संप्रेक्षक नियुक्त किया गया।
इकाई को मजबूत बनाने के लिए सचिन शर्मा, प्रमोद त्यागी, आस्था, विकास द्विवेदी, कपिल कुमार, संजय जैन और आकाश कनौजिया को दिल्ली प्रदेश इकाई का सदस्य बनाया गया। नए पदाधिकारियों ने संगठन का आभार जताते हुए कहा कि वे पत्रकारों की समस्याओं का समाधान, उनकी सुरक्षा, सामाजिक मुद्दों और निष्पक्ष पत्रकारिता को मजबूत करने के लिए पूरी मेहनत और ईमानदारी से काम करेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन पत्रकारों को मजबूत प्लेटफॉर्म देने के लिए प्रतिबद्ध है। दिल्ली इकाई संगठन को नई दिशा और ताकत देगी।
What's Your Reaction?