Delhi : विश्व हिन्दू महासंघ में योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री और महंत अवैद्यनाथ को भारत रत्न की मांग
रीना एन सिंह ने कहा कि देश भर में अभियान चलाकर योगी आदित्यनाथ को निडर, निष्पक्ष और राष्ट्रभक्त प्रधानमंत्री के रूप में जल्द स्थापित किया जाए। दूसरा प्रस्ताव महंत अवै
नई दिल्ली में सनातन धर्म और हिंदुत्व के लिए काम करने वाली संस्था विश्व हिन्दू महासंघ के महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष व सुप्रीम कोर्ट की वकील रीना एन सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बनाने और उनके गुरु महंत अवैद्यनाथ को भारत रत्न देने की मांग की है। आइस्कॉन मंदिर परिसर में हुए कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ अवधूत की मौजूदगी में देश भर से आए प्रतिनिधियों के सम्मेलन में रीना एन सिंह ने तीन प्रस्ताव पेश किए।
रीना एन सिंह ने कहा कि देश भर में अभियान चलाकर योगी आदित्यनाथ को निडर, निष्पक्ष और राष्ट्रभक्त प्रधानमंत्री के रूप में जल्द स्थापित किया जाए। दूसरा प्रस्ताव महंत अवैद्यनाथ को भारत रत्न देने का था, जिन्होंने सामाजिक समरसता की नींव रखी। वे अयोध्या में भगवान राम जन्मभूमि आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले थे। तीसरा प्रस्ताव पूरे देश में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का था।
रीना एन सिंह ने श्री कृष्ण जन्मभूमि मथुरा विवाद और ज्ञानवापी विवाद में हिंदुओं का पक्ष रखा है। राम मंदिर आंदोलन में गोरखनाथ मठ और महंतों की भूमिका को जनता तक पहुंचाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनकी पुस्तक "योगी आदित्यनाथ: लोक कल्याण के पथ पर" में गोरखनाथ मठ, योगी आदित्यनाथ और राम मंदिर आंदोलन का विस्तृत अध्ययन है। एक महिला लेखिका के रूप में उन्होंने इस विषय पर सबसे ज्यादा लेख लिखे हैं। उनके शोध और लेखन पर आधारित देश भर में कार्यशालाएं और सेमिनार होते हैं, जहां विद्वान, समाजसेवी और धर्म गुरु गोरखनाथ परंपरा व राम जन्मभूमि आंदोलन की महत्ता पर चर्चा करते हैं।
रीना एन सिंह के लेखन से पता चलता है कि गोरखनाथ मठ की परंपरा राम मंदिर आंदोलन की आत्मा रही है। यह आंदोलन केवल अयोध्या तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे हिंदू समाज की आस्था और स्वाभिमान का प्रतीक है। महंत दिग्विजयनाथ, महंत अवैद्यनाथ और योगी आदित्यनाथ का योगदान इतिहास में सुनहरे अक्षरों से लिखा है। इस परंपरा को जनता तक पहुंचाने का काम रीना एन सिंह ने किया है।
सम्मेलन में रीना एन सिंह के इन प्रस्तावों का सभी राष्ट्रीय प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने समर्थन किया। विश्व हिन्दू महासंघ के संस्थापक महंत अवैद्यनाथ थे और योगी आदित्यनाथ इसके अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष व संरक्षक हैं। संगठन हिंदू पुनरुत्थान और सामाजिक एकता के लिए सक्रिय है। रीना एन सिंह को हाल ही में मातृशक्ति प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया, जो महिलाओं को सशक्त बनाने का काम करेगा।
Also Click : Baitul : बैतूल रेलवे स्टेशन पर 100 फीट ऊंचा तिरंगा फिर गायब, नागरिकों में रोष
What's Your Reaction?