Deoband : हाशिमपुरा में जामिया तिब्बिया का मुफ्त मेडिकल कैंप, प्रधान अब्दुल सत्तार और चिकित्सा अधीक्षक अहतशामुल हक सिद्दीकी ने किया उद्घाटन

ग्राम प्रधान अब्दुल सत्तार ने कहा कि अस्पताल का यह कदम बहुत अच्छा है। इससे गरीब ग्रामीणों को अपनी सेहत की जानकारी मिलती है। अस्पताल देवबंद की गरीब

Dec 18, 2025 - 21:48
31 Views
Deoband : हाशिमपुरा में जामिया तिब्बिया का मुफ्त मेडिकल कैंप, प्रधान अब्दुल सत्तार और चिकित्सा अधीक्षक अहतशामुल हक सिद्दीकी ने किया उद्घाटन
Deoband : हाशिमपुरा में जामिया तिब्बिया का मुफ्त मेडिकल कैंप, प्रधान अब्दुल सत्तार और चिकित्सा अधीक्षक अहतशामुल हक सिद्दीकी ने किया उद्घाटन

जामिया तिब्बिया देवबंद अस्पताल ने गोद लिए गांव हाशिमपुरा में स्त्री एवं प्रसूति, रेगुलेशन थेरेपी, सर्जरी, सामान्य रोग, कान, नाक, गला और दांत एवं सामाजिक चिकित्सा विभागों का बड़ा मेडिकल कैंप आयोजित किया। कैंप का उद्घाटन गांव प्रधान अब्दुल सत्तार और चिकित्सा अधीक्षक अहतशामुल हक सिद्दीकी ने मिलकर किया।ग्राम प्रधान अब्दुल सत्तार ने कहा कि अस्पताल का यह कदम बहुत अच्छा है। इससे गरीब ग्रामीणों को अपनी सेहत की जानकारी मिलती है। अस्पताल देवबंद की गरीब आबादी के साथ-साथ आसपास के इलाकों के जरूरतमंद लोगों की सेवा कई वर्षों से कर रहा है। इसी क्रम में गांव हाशिमपुरा में बड़ा कैंप लगाकर मरीजों को मुफ्त दवाएं, फिजियोथेरेपी और बीमारियों के इलाज की जानकारी दी गई। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी देवबंद ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे कैंप लगते रहेंगे।चिकित्सा अधीक्षक अहतशामुल हक सिद्दीकी ने बताया कि पहले भी अस्पताल विभिन्न बीमारियों के लिए कैंप आयोजित करता रहा है। गोद लिए गांव में बड़ा मुफ्त मेडिकल कैंप लगाया गया। इसमें स्त्री एवं प्रसूति विभाग की गुलअफशां फातिमा ने 70 महिला मरीजों की जांच की। सर्जरी विभाग की अफीफा नाज ने करीब 52 मरीजों की जांच की।रेगुलेशन थेरेपी विभाग के महमूद अहमद ने 85 मरीजों की जांच और फिजियोथेरेपी की। कान, नाक, गला और दांत विभाग के मुजम्मिल ने 42 मरीजों की जांच की। सामाजिक चिकित्सा की इस्मत ने करीब 302 महिलाओं और पुरुषों को सेहत की जानकारी दी। गर्भवती महिलाओं को खान-पान के बारे में डाइट चार्ट से समझाया गया। कैंप में सभी मरीजों को मुफ्त दवाएं बांटी गईं।कैंप में गुल मोहम्मद, मोहम्मद अय्यूब, जोगिंदर, नवेदुल आफाक, आसिफ मुखिया, मोहम्मद इस्लाम, रुक्शा खानम, शबनम हसन, फोजिया मुदस्सिर, हफसा नोमान, सलमान सैफी, आफाक मंजर, फरहीन, मनोज कुमार, मधु, राधा रानी, फरहा, शिबली इकबाल आबिद आदि ने सहयोग दिया।

Also Click : Lucknow : लखनऊ का AQI (वायु गुणवत्ता इंडेक्स) 174, निजी ऐप्स का हाइपर लोकल मानक अपनाने से फैल रहा भ्रम, भ्रामक खबरों से सावधान रहने की अपील

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow