Delhi News : बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहा अत्याचार भारत सरकार करे हस्तक्षेप - रीना एन सिंह
जब खुलेआम धर्म के आधार पर हिंदू महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा है, उनका अपमान और उत्पीड़न हो रहा है, तब इन संस्थाओं की चुप्पी बेहद निंदनीय और चिंताजनक है।हिं....
By INA News Delhi.
नई दिल्ली : बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं के साथ हो रही जघन्य घटनाओं और अत्याचार को लेकर सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट एवं यूके की सलिसीटर रीना एन सिंह ने भारत सरकार से हस्तक्षेप करने की मांग की है। बांग्लादेश के राजधानी ढाका में जहां 26 जून को एक दुर्गा मंदिर को ढहा दिया गया तो वहीं एक हिंदू महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है जिसका आरोप बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता के ऊपर है इसके अलावा लगातार बांग्लादेश में मानवता को शर्मशार करने वाली घटनाएं घट रही है। रीना एन सिंह ने कहा है कि बांग्लादेश से सामने आ रहे हिंदू महिलाओं के साथ हुए वीभत्स और नृशंस अपराधों ने संपूर्ण मानवता को झकझोर कर रख दिया है। रीना एन सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो न केवल अत्यंत विचलित करने वाले हैं, बल्कि ये अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं की भूमिका पर भी गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़े करते हैं।क्या संयुक्त राष्ट्र संघ, एशियाई मानवाधिकार संगठन तथा अन्य अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं केवल औपचारिक वक्तव्य देने के लिए बनी हैं?
जब खुलेआम धर्म के आधार पर हिंदू महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा है, उनका अपमान और उत्पीड़न हो रहा है, तब इन संस्थाओं की चुप्पी बेहद निंदनीय और चिंताजनक है।हिंदू महिलाओं पर हो रहे ऐसे हमले न केवल मानवाधिकारों का उल्लंघन हैं, बल्कि यह सभ्यता और मानवता के मूल्यों को भी कलंकित करते हैं। इन घटनाओं के प्रति अंतरराष्ट्रीय समुदाय की उदासीनता और भारतीय मूल के हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर बरती जा रही लापरवाही अत्यंत दुखद है। विश्व हिंदू महासंघ, भारत एवं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष रीना एन सिंह ने भारत सरकार से अपील की है कि वह इन अमानवीय घटनाओं का संज्ञान ले और वैश्विक स्तर पर हिंदुओं की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने हेतु प्रभावी और ठोस कदम उठाए।भारत, संपूर्ण विश्व के सनातनियों और हिंदुओं की एकमात्र आशा की किरण है। ऐसे में यह हमारा नैतिक और राष्ट्रीय कर्तव्य बनता है कि हम पीड़ित हिंदू समाज की आवाज़ बनें और उनके अधिकारों की रक्षा हेतु पूरी शक्ति से प्रयास करें। ज्ञात हो कि प्रखर हिंदुत्व व सनातन की आवाज बन चुकी एडवोकेट रीना एन सिंह भगवान श्री कृष्ण जन्मभूमि मथुरा विवाद में हिंदुओं की अधिवक्ता है व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर उन्होंने एक पुस्तक भी लिखी है।
Also Click : Lucknow News : जनभागीदारी, नवाचार, पारदर्शिता और समयबद्ध क्रियान्वयन से सफल होगा आकांक्षात्मक विकास कार्यक्रम: CM
What's Your Reaction?











