Delhi News : बिहार के सुल्तानगंज का नाम बदलकर अजगैबीनाथ धाम किया जाना आवश्यक - रीना एन सिंह 

रीना एन सिंह ने कहा कि यह एक पवित्र स्थल है इसकी पहचान किसी सुल्तान से नहीं इसकी पहचान भगवान शिव से है। भगवान श्री कृष्ण जन्मभूमि मथुरा विवाद और ज्ञानवापी...

Jun 30, 2025 - 22:16
Jul 1, 2025 - 00:25
 0  109
Delhi News : बिहार के सुल्तानगंज का नाम बदलकर अजगैबीनाथ धाम किया जाना आवश्यक - रीना एन सिंह 

By INA News Delhi.

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट हिंदुत्व और सनातन के लिए लगातार काम करने वाली यूके की सालिसिटर व बिहार की बहू के रूप चर्चित रीना एन सिंह ने बिहार के भागलपुर जनपद में स्थित धार्मिक नगरी सुल्तानगंज का नाम बदलकर अजगैबीनाथ धाम करने की साधु संतों की मांग का समर्थन किया है उन्होंने कहा कि अजगैबीनाथ धाम एक धार्मिक स्थल है जहां से उत्तर वाहिनी गंगा जी गुजरती है। सावन महीने में कावड़ यात्री यहीं से गंगाजल लेकर करीब 100 किलोमीटर की यात्रा कर देवघर के बैद्यनाथ धाम में भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। जहां पर देश भर के श्रद्धालु आते हैं।

रीना एन सिंह ने कहा कि यह एक पवित्र स्थल है इसकी पहचान किसी सुल्तान से नहीं इसकी पहचान भगवान शिव से है। भगवान श्री कृष्ण जन्मभूमि मथुरा विवाद और ज्ञानवापी मामले में हिंदुओं की अधिवक्ता रीना एन सिंह ने कहा कि मुगल काल के इस प्रतीक को मिटाया जाना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नाम बदलने की इस मांग के पीछे एक गहरा धार्मिक और ऐतिहासिक संदर्भ भी है मान्यता है कि यही वह भूमि है, जहां से गंगा जी के पुनर्जन्म की कथा शुरू होती है. जब राजा भगीरथ गंगा को स्वर्ग से धरती पर लाकर अपने पूर्वजों को मोक्ष दिलाने के लिए प्रयासरत थे, तब गंगा की धारा ने जाह्नवी मुनि की तपस्या भंग कर दी थी।

तब गुस्साए मुनि ने गंगा को अपने कमंडल में समेट लिया, फिर भगीरथ की प्रार्थना पर उन्होंने गंगा को छोड़ दिया. तभी से गंगा को ‘जाह्नवी’ नाम भी मिला। ज्ञात हो कि कुछ दिनों पहले सुल्तानगंज नगर परिषद के सामान्य बोर्ड ने भी नाम बदलने के प्रस्ताव को पास कर बिहार शासन को भेजा है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है दूसरी तरफ बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी इस मांग का समर्थन किया है लेकिन सरकार ने अभी तक कोई फैसला नहीं किया है। बिहार के बांका जनपद की बहू और देश की चर्चित अधिवक्ता रीना एन सिंह के द्वारा इस मांग का समर्थन करने से बिहार के हिंदुओं में उत्साह व्याप्त है।

Also Click : Hardoi News: दहेज प्रताड़ना के मामले में हरपालपुर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow