Deoband : बिजली बिल राहत योजना में नहीं कराया पंजीकरण, काटे गए 25 कनेक्शन

बुधवार को अधिशासी अभियंता मृत्युंजय शाही के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के तहत मोहल्ला दगड़ा, पठानपुरा, रेलवे रोड, खानकाह, कायस्थवाड़ा, छिंपीवाड़ा, मंगलौर रोड और कोहला

Jan 14, 2026 - 21:20
 0  12
Deoband : बिजली बिल राहत योजना में नहीं कराया पंजीकरण, काटे गए 25 कनेक्शन
Deoband : बिजली बिल राहत योजना में नहीं कराया पंजीकरण, काटे गए 25 कनेक्शन

देवबंद। बिजली चोरी के मामलों में जुर्माना अदा न कराने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत निगम ने कार्रवाई शुरु कर दी है। इसके तहत बुधवार को निगम की टीम ने अभियान चलाकर विभिन्न इलाकों में 25 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे हैं। उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से बिजली बिल राहत योजना शुरु की हुई है। इसमें बिजली चोरी के मामलों में उपभोक्ताओं को पंजीकरण कराने पर 45 प्रतिशत की छूट दी रही है। जनवरी के आरंभ से योजना का दिव्तीय चरण शुरु हुआ, इसमें बिजली चोरी के मामलों में उपभोक्ताओं को चेताया गया था कि यदि उन्होंने योजना के तहत पंजीकरण नहीं कराया तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

बुधवार को अधिशासी अभियंता मृत्युंजय शाही के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के तहत मोहल्ला दगड़ा, पठानपुरा, रेलवे रोड, खानकाह, कायस्थवाड़ा, छिंपीवाड़ा, मंगलौर रोड और कोहला बस्ती समेत विभिन्न इलाकों में जुर्माना जमा न करने वाले 25 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। मृत्युंजय शाही ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से आह्वान किया कि कनेक्शन कटने की कार्रवाई से बचने के लिए उपभोक्ता योजना में पंजीकरण कराकर जुर्माना जमा कराएं। इस दौरान उपखंड अधिकारी पुलकित टंडन, अवर अभियंता विष्णु कोठरी, गुलशन झा, टीजीटू मो. जीशान, रविपाल और संजय आदि मौजूद रहे।

Also Click : Bhadohi : भदोही में जनता दर्शन के दौरान डीएम ने ठंड से कांपती बुजुर्ग महिलाओं को अपने हाथों से दिए कंबल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow