Sitapur : वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने मिश्रिख रेंज के बिकासुर ग्रांट वन खंड का निरीक्षण किया

निरीक्षण के दौरान पौधरोपण की स्थिति संतोषजनक पाई गई। मंत्री ने वन प्रभाग के मुख्य वन अधिकारी से धारा-4 और धारा-6 के तहत लंबित मामलों की पूरी जानकारी ली। साथ ही ए

Jan 14, 2026 - 21:22
 0  12
Sitapur : वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने मिश्रिख रेंज के बिकासुर ग्रांट वन खंड का निरीक्षण किया
Sitapur : वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने मिश्रिख रेंज के बिकासुर ग्रांट वन खंड का निरीक्षण किया

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS Sitapur

सीतापुर। वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने सीतापुर वन प्रभाग की मिश्रिख रेंज के अंतर्गत बिकासुर ग्रांट वन खंड संख्या-1 का अचानक दौरा किया। निरीक्षण के दौरान पौधरोपण की स्थिति संतोषजनक पाई गई। मंत्री ने वन प्रभाग के मुख्य वन अधिकारी से धारा-4 और धारा-6 के तहत लंबित मामलों की पूरी जानकारी ली। साथ ही एफएसओ आगरा के अंतर्गत सीतापुर के मामले पर आश्चर्य जताया और निर्देश दिए कि जल्द से जल्द स्थानीय या निकटवर्ती राजस्व अधिकारी को एफएसओ नियुक्त कराया जाए। इससे धारा-20 की प्रक्रिया पूरी हो सकेगी और वृक्षारोपण के लिए ज्यादा से ज्यादा जमीन उपलब्ध हो सकेगी।

दौरा के समय रोपण रजिस्टर का भी अवलोकन किया गया। रजिस्टर में पिछले निरीक्षणकर्ता अधिकारी के हस्ताक्षर न मिलने पर मंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने मुख्य वन अधिकारी को जांच करने और यह स्पष्ट करने का निर्देश दिया कि उनसे पहले किस अधिकारी ने स्थल का दौरा किया था और उसमें क्या रिपोर्ट दी गई थी। मंत्री ने वन विभाग के अधिकारियों को सरकार की मंशा के अनुसार वन संरक्षण और पौधरोपण के कामों को पारदर्शी और प्रभावी तरीके से करने के निर्देश दिए।

Also Click : Bhadohi : भदोही में जनता दर्शन के दौरान डीएम ने ठंड से कांपती बुजुर्ग महिलाओं को अपने हाथों से दिए कंबल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow