Deoband : ईद-उल-अजहा के अवसर पर देवबंद में विशेष सफाई अभियान चलाने की मांग, सभासदों ने पालिकाध्यक्ष को दिया पत्र

उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान शहर में साफ-सुथरा वातावरण बना रहना बहुत जरूरी है, ताकि लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो। सभासदों ने सुझाव दिया कि नगर पालिका की विशेष सफाई टीम के माध्यम से हर वार्ड

May 13, 2026 - 22:03
 0  9
Deoband : ईद-उल-अजहा के अवसर पर देवबंद में विशेष सफाई अभियान चलाने की मांग, सभासदों ने पालिकाध्यक्ष को दिया पत्र
Deoband : ईद-उल-अजहा के अवसर पर देवबंद में विशेष सफाई अभियान चलाने की मांग, सभासदों ने पालिकाध्यक्ष को दिया पत्र

आगामी ईद-उल-अजहा के त्योहार को देखते हुए देवबंद नगर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर पालिका के सभासदों ने पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग से मुलाकात की और उन्हें एक पत्र सौंपा। सभासद मोहम्मद इकबाल, सैयद हारिस और शाहिद हसन ने इस दौरान मांग की कि त्योहार से पहले सभी मोहल्लों, नालियों और बड़े नालों की पूरी तरह सफाई कराई जाए।

उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान शहर में साफ-सुथरा वातावरण बना रहना बहुत जरूरी है, ताकि लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो। सभासदों ने सुझाव दिया कि नगर पालिका की विशेष सफाई टीम के माध्यम से हर वार्ड और गली में सघन अभियान चलाया जाना चाहिए। इससे त्योहार से पूर्व ही गंदगी और जलभराव जैसी समस्याओं का समाधान हो सकेगा और आम जनता को राहत मिलेगी।

Also Click : ऊर्जा संकट में सरकार बनी ढाल, वैश्विक ईंधन संकट और भारत का प्रबंधन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow