Deoband: दीनी इदारों में शान से लहराया तिरंगा, राष्ट्रगान के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

दीनी इदारों में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आन-बान-शान के साथ दीनी इदारों की इमारतों पर तिरंगा लहरा

By INA News Desk
Aug 16, 2026 - 21:00
22 Views
Deoband: दीनी इदारों में शान से लहराया तिरंगा, राष्ट्रगान के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

देवबंद। दीनी इदारों में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आन-बान-शान के साथ दीनी इदारों की इमारतों पर तिरंगा लहरा गया। छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी। इस्लामी तालीम के प्रमुख केंद्र दारुल उलूम में मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी व नायब मोहतिमम मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी, दारुल उलूम वक्फ में मोहतमिम मौलाना सुफियान कासमी, ईदगाह रोड स्थित दारुल उलूम फारुकिया मोहतमिम मौलाना नूरुलहुदा कासमी, मोहल्ला खानकाह स्थित मदरसा जामिया तुश शेख हुसैन अहमद अल मदनी में मोहतमिम मौलाना मुजम्मिल अली, दारुल उलूम जकरिया में मोहतमिम मुफ्ती शरीफ खान, मदरसा जामिया कासमिया दारुत्तालीम वस्सना में मोहतमिम कारी इब्राहीम ने ध्वजारोहण किया।  

वहीं, जामिया तिब्बिया देवबंद में प्राचार्य डॉ नासिर अली खान,एंबिएंस पब्लिक स्कूल में मैनेजर रिजवानुल हक, मर्कजुल माआरिफ प्राइमरी स्कूल में प्रधानाचार्य इफ्फत फात्मा, पब्लिक इंटर गर्ल्स इंटर कॉलेज में मैनेजर सुहैल सिद्दीकी, बेनिसन स्कूल में प्रबंधक नदीम चौधरी, शाइस्ता चौधरी व प्रधानाचार्य श्रीकांत, मदनी आईटीआई में मैनेजर सुहैल सिद्दीकी, इंडस्ट्रीयलय एस्टेट में आईआईए के चेयरमैन व्रजेश कंसल, जेबी इंटर कॉलेज राज्जुपुर में प्रधानाचार्य विक्रम सिंह, स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल में प्रबंधक साद सिद्दीकी व अहमद सिद्दीकी, उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश के अनाज मंडी स्थित कार्यालय पर नगर अध्यक्ष दीपक गर्ग व श्रम प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिलशाद चार्ली आदि ने ध्वजारोहण किया। 
तल्हेड़ी में शैक्षिण संस्थानों में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस स्वतंत्रता दिवस पर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों एवं सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया। विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण एवं गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया। बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे लगाए। राष्ट्र देव इंटरनेशनल एकेडमी में प्रधानाचार्य शिवानी अग्रवाल, भारतीय इंटर कालेज में प्रधानाचार्य डॉ. अनूप सिंह, कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में प्रबंधक प्रमोद त्यागी, प्रधानाचार्य रेनू शर्मा, उपप्रधानाचार्य सोमदत्त त्यागी, श्री गांधी वैदिक इंटर कॉलेज में प्रबंधक जोगेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य ओमनाथ और सोमदत्त शर्मा डिग्री कॉलेज में प्रबंधक ब्रजभूषण शर्मा व डायरेक्टर अंकित शर्मा ने ध्वजारोहण किया।

Also Read- महाराष्ट्र राजनीति में बड़ी हलचल: सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना मामले की सुनवाई के बीच दिल्ली पहुंचे एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी से मुलाकात

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement