Deoband: दारुल उलूम देवबंद में तिरंगे की आन-बान-शान: 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मना, उलेमाओं ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

ऐतिहासिक और विश्व प्रसिद्ध इस्लामिक शिक्षण संस्थान दारुल उलूम देवबंद में 80वां स्वतंत्रता दिवस बेहद उत्साह, देशभक्ति

By INA News Desk
Aug 16, 2026 - 21:06
23 Views
Deoband: दारुल उलूम देवबंद में तिरंगे की आन-बान-शान: 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मना, उलेमाओं ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

देवबंद: ऐतिहासिक और विश्व प्रसिद्ध इस्लामिक शिक्षण संस्थान दारुल उलूम देवबंद में 80वां स्वतंत्रता दिवस बेहद उत्साह, देशभक्ति और गरिमा के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर संस्थान के प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें देश की आजादी में उलेमाओं के योगदान को याद करते हुए वतन से मोहब्बत का संदेश दिया गया

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दारुल उलूम परिसर देशप्रेम के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वज फहराकर और राष्ट्रगान के साथ हुआ। ध्वजारोहण के बाद छात्रों और शिक्षकों ने तिरंगे को सलामी दी। पूरा माहौल देश भक्ति के तरानों और राष्ट्रीय नारों से गुंजायमान हो उठा कार्यक्रम के दौरान संस्था के छात्रों ने स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और देश की एकता-अखंडता पर विचार व्यक्त किए
इस ऐतिहासिक और भव्य आयोजन में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी, दारुल उलूम के मोहतमीम मौलाना मुफ्ती अब्दुल कासिम नोमानी, नायब मोहतमीम मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी के अलावा संस्थान के अन्य वरिष्ठ शिक्षक, उलेमा-ए-किराम और हजारों की संख्या में छात्र उपस्थित रहे
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने देश की आजादी की लड़ाई में दारुल उलूम देवबंद और उलेमा के ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा की यह देश हमारा है और इसकी आजादी के लिए हमारे बुजुर्गों ने अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। तिरंगा हमारी आन, बाण और शान का प्रतीक है। देश की एकता, शांति और सौहार्द को बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है
समारोह के अंतिम चरण में देश की तरक्की, अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआ की गई। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों के बी मिठाइयां बांटी गईं। दारुल उलूम में आयोजित इस भव्य और अनुशासित कार्यक्रम ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि देश की आजादी का जश्न हर भारतीय का साझा गर्व है।

Also Click : Hapur: स्वतंत्रता दिवस पर मेरठ रेंज में अभेद सुरक्षा घेरा, 4 हजार पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement