Deoband: देवबंद में तिरंगा यात्राओं से गूंजा देशभक्ति का माहौल, शहीदों को किया नमन

स्वतंत्रता दिवस पर भाजपाईयों ने घर-घर तिरंगा यात्रा और लोकजन शक्ति पार्टी (पासवान) ने नगर में तिरंगा यात्रा निकालते

Aug 16, 2026 - 21:10
6 Views
Deoband: देवबंद में तिरंगा यात्राओं से गूंजा देशभक्ति का माहौल, शहीदों को किया नमन

देवबंद। स्वतंत्रता दिवस पर भाजपाईयों ने घर-घर तिरंगा यात्रा और लोकजन शक्ति पार्टी (पासवान) ने नगर में तिरंगा यात्रा निकालते हुए आजादी के मतवालों को याद किया। लोकजन शक्ति पार्टी के बैनर तले राष्ट्रीय महासचिव (युवा) राघवदास अग्रवाल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा मेला गेट से आरंभ होकर मजनूवाला रोड, सुभाष चौक मेन बाजार से होते हुए मित्रसैन चौक पर संपन्न हुई। राघवदास अग्रवाल ने देश के आजादी में महापुरुषों की कुर्बानियों को याद किया। इस मौके पर महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष पूजा गर्ग, ऋषि कपूर, गुलफाम समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री व पूर्व ब्लाक प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह के नेतृत्व में घर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई।

जिला अध्यक्ष अजीत राणा ने यात्रा का शुभारंभ किया। रेलवे रोड स्थित कार्यालय से शुरु हुई यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए मेला ग्राउंड स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचकर समाप्त हुई। वहां भाजपा नेताओं ने शहीदों को याद कर उन्हें नमन किया। जिला अध्यक्ष अजीत राणा व ठा. अनिल सिंह ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रकाश डालते हुए सभी से देश के विकास और उन्नत्ति में जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। इस मौके पर चौधरी राजपाल सिंह, शशि त्यागी, जिला उपाध्यक्ष संदीप शर्मा, गजराज राणा, पंकज गुप्ता, विकास पुंडीर, रविंद्र चौधरी, विकास त्यागी, पंकज त्यागी, व्रजेश आदि मौजूद रहे।

Also Read- Politicians React to Uma Shankar Singh Death: उमाशंकर सिंह के निधन पर मायावती, सीएम योगी और दिग्गजों ने जताया गहरा दुख, सोशल मीडिया पर उमड़ा श्रद्धांजलि का सैलाब

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow