Deoband: देवबंद में रिश्तों को कलंकित करने का आरोप, पिता समेत दो भाइयों पर गंभीर आरोप; तीनों गिरफ्तार
रिश्तों को कलंकित करने का एक मामला प्रकाश में आया है। रविवार को एक युवती तीन बहनों के साथ कोतवाली पहुंची। उसने
देवबंद। रिश्तों को कलंकित करने का एक मामला प्रकाश में आया है। रविवार को एक युवती तीन बहनों के साथ कोतवाली पहुंची। उसने दो भाईयों और पिता पर लंबे समय से शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मंगलौर पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती रविवार को अपनी तीन छोटी बहनों के साथ कोतवाली पहुंची। उसने दो भाईयों व पिता पर रात के समय नशा देकर अर्द्धबेहोशी की हालत में गलत तरीक से चारों बहनों को छुने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं उन्होंने तीनों पर गाली गलौज करने और मारपीट करने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने पुलिस को यह भी बताया कि पिछले करीब चार साल से उनके साथ यह हरकतें की जा रही हैं। पिता और भाईयों से बचकर उन्होंने इस संबंध में बाल कल्याण आयोग को भी पत्र लिखा हुआ है। जांच अधिकारी लोकेंद्र कुमार ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। शिकायत पर चारों बहनों को मेडिकल कराते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
कम लोगों से ताल्लुक रखते हुए परिवार के लोग
चारों बहनों ने जिन भाईयों और पिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं, वह घर में ही प्लास्टिक के खिलौने बनाने का काम करते हैं। कुछ जमीन भी है, जिस पर खेती कर परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। बताया गया है कि चारों बहनें पर्दा आदि की सख्ती से परेशान रहती हैं। प्रधान मामूर हसन के मुताबिक परिवार के सभी सदस्य कम ही लोगों से ताल्लुक रखते हैं।
What's Your Reaction?







