Deoband: देवबंद के नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, मचा हड़कंप

मंगलोर चौकी के निकट आज नाले में अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई शव मिलने की

Aug 16, 2026 - 21:24
12 Views
Deoband: देवबंद के नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, मचा हड़कंप

देवबंद: मंगलोर चौकी के निकट आज नाले में अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई शव मिलने की सूचना पर घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई सूचना मिलते ही मंगलोर चौकी प्रभारी लोकेन्द्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस ने स्थानीय नागरिकों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को नाले से बाहर निकलवाया - मृतक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है-पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों, राहगीरों और आसपास के नागरिकों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद मृतक की पहचान नहीं हो सकी-इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को शिनाख्त एवं पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चुरी भेज दिया-कोतवाली प्रभारी कपिल देव ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है-आसपास के जिलों और थानों से संपर्क कर हालिया गुमशुदगी के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा

Also Read- Chatra Crime News: चतरा में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी युवक की भीड़ की पिटाई से मौत, पुलिस जांच शुरू

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow