देवबंद में तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा शहर, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को देवबंद में पूर्व ब्लाक प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा

Aug 16, 2026 - 13:56
4 Views
देवबंद में तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा शहर, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा
देवबंद में तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा शहर, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा

देवबंद: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को देवबंद में पूर्व ब्लाक प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में हजारों की संख्या में लोगों ने शामिल होकर देशभक्ति का संदेश दिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों से पूरा शहर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
यात्रा का शुभारंभ रेलवे रोड स्थित भाजपा कार्यालय से हुआ। मुख्य अतिथि सहारनपुर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यात्रा के दौरान युवाओं और कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया। राष्ट्रभक्ति गीतों पर लोगों ने जमकर उत्साह दिखाया और नृत्य भी किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा ने कहा कि आजादी का यह महोत्सव युवाओं के नाम है और आने वाला समय युवाओं का है। भारतीय संस्कृति और भारतीयता की पहचान रखने वाली युवा शक्ति देश को नई ऊर्जा देने का काम करेगी। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
तिरंगा यात्रा का विभिन्न स्थानों पर लोगों ने जोरदार स्वागत किया। पंजाबी समाज की ओर से यात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। सेट कुलदीप के नेतृत्व में समाज के लोगों ने भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा का भी स्वागत किया।
यात्रा रेलवे रोड से विभिन्न मार्गों से होती हुई शहीद स्मारक देवीकुंड पहुंचकर संपन्न हुई। यहां देश के वीर शहीदों को नमन किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रभक्ति और सामाजिक एकजुटता का संदेश देखने को मिला।
इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदीप शर्मा, दीपक राज सिंघल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शशि त्यागी, पूर्व नगर अध्यक्ष गजराज सिंह राणा, वरिष्ठ समाजसेवी रजत त्यागी,  डॉ. कल्याण सिंह, बिजेंद्र गुप्ता, विकास राणा, रविंद्र चौधरी, लकी वर्मा, बृजेश कंसल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

Also Read- PM Modi Social Media Post Case: पीएम मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला बेंगलुरु का वेंडर गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow