Deoband: चिराऊ में बड़ा हादसा: नलकूप के गड्ढे में मिट्टी धंसने से बच्चे समेत दो दबे, जेसीबी से रेस्क्यू जारी

चिराऊ गांव में शनिवार को नलकूप के गड्ढे से ईंट निकालते समय अचानक मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा हो गया। मिट्टी के मलबे

Aug 16, 2026 - 13:48
5 Views
Deoband: चिराऊ में बड़ा हादसा: नलकूप के गड्ढे में मिट्टी धंसने से बच्चे समेत दो दबे, जेसीबी से रेस्क्यू जारी

देवबंद। चिराऊ गांव में शनिवार को नलकूप के गड्ढे से ईंट निकालते समय अचानक मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा हो गया। मिट्टी के मलबे में एक बच्चे समेत दो लोग दब गए। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। खबर लिखे जाने तक दोनों लोग मलबे के नीचे दबे बताए जा रहे थे और रेस्क्यू अभियान जारी था। उधर सूचना मिलते ही पूर्व ब्लाक प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह भी मौके पर पहुंचे हैं और ग्रामीणों के साथ राहत बचाव कार्य में लग गए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नलकूप के गड्ढे से ईंट निकालने के दौरान अचानक मिट्टी का बड़ा हिस्सा भरभराकर नीचे आ गया। देखते ही देखते दोनों लोग मिट्टी के नीचे दब गए। गड्ढे में मिट्टी का दबाव अधिक होने के कारण बचाव कार्य में भी लगातार चुनौती सामने आ रही है।
हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के बाद काफी समय तक प्रशासनिक स्तर पर अपेक्षित सहायता नहीं पहुंची और स्थानीय लोगों को ही जेसीबी की मदद से बचाव कार्य शुरू करना पड़ा।
फिलहाल ग्रामीणों की निगाहें रेस्क्यू अभियान पर टिकी हैं। मलबे के नीचे दबे दोनों लोगों की स्थिति को लेकर गांव में चिंता का माहौल है। प्रशासन की ओर से घटना और राहत-बचाव को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

Also Read- 'सपा ने P का मतलब पिछड़ा से पंडित किया', मायावती का बड़ा आरोप, अखिलेश यादव की राजनीति को बताया छलावा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow