Sambhal: ईरान-अमेरिका की जंग खत्म होने वाली नही - सम्भल में मौलाना ज़मीर अब्बास जाफरी का बड़ा दावा

सम्भल के मंडी किशन दास सराय में आयोजित खास मजलिस में मौलाना ज़मीर अब्बास जाफरी ने ईरान-अमेरिका संघर्ष को

Aug 16, 2026 - 13:41
10 Views
Sambhal: ईरान-अमेरिका की जंग खत्म होने वाली नही - सम्भल में मौलाना ज़मीर अब्बास जाफरी का बड़ा दावा

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल के मंडी किशन दास सराय में आयोजित खास मजलिस में मौलाना ज़मीर अब्बास जाफरी ने ईरान-अमेरिका संघर्ष को लेकर बड़ा बयान दिया। मजलिस में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने शिरकत की। मौलाना ने कहा कि ईरान और अमेरिका की जंग फिलहाल खत्म होने वाली नहीं है और लोगों को अपनी उम्मीदें वास्तविक रखनी चाहिए।

मौलाना ज़मीर अब्बास जाफरी ने कहा कि ईरान अपने संसाधनों पर किसी दूसरे देश का कब्जा स्वीकार नहीं करेगा। उनके मुताबिक, अमेरिका और ईरान दोनों अपने-अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं और इस संघर्ष को खत्म करने के लिए किसी एक पक्ष का पीछे हटना जरूरी होगा। 15 अगस्त के मौके पर उन्होंने हिंदुस्तानी मुसलमानों से एकता, भाईचारे और मोहब्बत के साथ रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज से हर तरह के भेदभाव को खत्म कर युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाना चाहिए। भारत के नजरिए पर मौलाना ने कहा कि भारत ने औपनिवेशिक ताकतों के खिलाफ संघर्ष किया है और आजादी के इतिहास को याद करते हुए दुनिया में इंसाफ और आजादी की आवाज को मजबूत किया जाना चाहिए। वहीं सम्भल में शिया-सुन्नी एकता पर उन्होंने कहा कि अब दोनों समुदायों के बीच की “खाई खत्म हो चुकी है और इत्तेहाद की दीवार बन चुकी है।” उन्होंने इस एकता को और मजबूत करने की जरूरत बताई।

Also Read- 'सपा ने P का मतलब पिछड़ा से पंडित किया', मायावती का बड़ा आरोप, अखिलेश यादव की राजनीति को बताया छलावा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow