Hardoi: पिहानी में उमड़ा राष्ट्रप्रेम, 5 हजार से अधिक लोगों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पिहानी ब्लॉक प्रमुख कुशी बाजपेई द्वारा आयोजित विशाल तिरंगा यात्रा में पांच हजार से अधिक
Hardoi: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पिहानी ब्लॉक प्रमुख कुशी बाजपेई द्वारा आयोजित विशाल तिरंगा यात्रा में पांच हजार से अधिक लोगों ने सहभागिता कर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का संदेश दिया। यात्रा के दौरान पूरा नगर “वंदे मातरम्” और “भारत माता की जय” के जयघोष से गुंजायमान रहा।
तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में राष्ट्रप्रेमी हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। सड़कों पर मोटरसाइकिलों की लंबी कतारें और लहराते तिरंगे लोगों में राष्ट्रवाद के जज्बे को प्रदर्शित कर रहे थे। यात्रा में युवाओं के साथ ही विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। विशाल तिरंगा यात्रा का शुभारंभ एन.एस. रिसोर्ट, शाहाबाद तिराहा से हुआ। यात्रा भैस्टा पुल, बस स्टैंड, कोतवाली रोड, कटरा बाजार, मिश्राना और गोपामऊ चुंगी होते हुए पुनः एन.एस. रिसोर्ट, शाहाबाद तिराहा पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ।
पूरे मार्ग में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। तिरंगा यात्रा ने नगरवासियों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशप्रेम की भावना को और मजबूत किया। जिलापंचायत सदस्य सोनू भारती,प्रधान साजिद खान, मोनू मिश्रा, प्रधान तहसीम खान,नवनीत बाजपेई अभिषेक वैश्य रिशू, अनुज शुक्ला, प्रधान अतीक अहमद, अखिलेश दीक्षित, बुद्ध प्रकाश अवस्थी, असीर अहमद, प्रवीण द्विवेदी, गिरीश बाजपेई, गोपाल मिश्रा,शब्बू जाजूपारा,संजय मिश्रा, कुलदीप दीक्षित, पवन मिश्रा, सोनू अवस्थी, गौरव गुप्ता, नीरज सिंह, विमलेश तिवारी,संजय प्रधान, विनीत गुप्ता आदि बीडीसी, प्रधान, आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे
Also Read- बांग्लादेश बनेगा नया पाकिस्तान? शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद का बड़ा दावा, जताई आतंकी खतरे की आशंका
What's Your Reaction?







