Hardoi: स्वतंत्रता दिवस पर इनर व्हील क्लब ने बच्चों में जगाई देशभक्ति, रचनात्मकता और पर्यावरण संरक्षण की अलख
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ हरदोई D.O.D. द्वारा यू.पी.एस. ककराली खेड़ा स्कूल में बच्चों
Hardoi: स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ हरदोई D.O.D. द्वारा यू.पी.एस. ककराली खेड़ा स्कूल में बच्चों के लिए सेवा, रचनात्मकता एवं पर्यावरण जागरूकता से जुड़ा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्लब द्वारा बच्चों को खाने-पीने की सामग्री वितरित की गई। बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए 15 अगस्त एवं देशभक्ति की थीम पर राखी प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष सोनिया मिश्रा ने बच्चों को पेड़-पौधों के महत्व एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया तथा बच्चों के हाथों से पौधारोपण भी करवाया। कार्यक्रम में CGR सुप्रिया सेठ, Treasurer सोहिनी दीक्षित, ISO नीलम सिंह, रागिनी तिवारी, अंजू पांडे एवं अनीता मिश्रा सहित विद्यालय की सभी शिक्षिकाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम बच्चों के लिए देशभक्ति, रचनात्मकता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी का सुंदर संदेश लेकर आया।
What's Your Reaction?







