Deoband News: देवबंद में ‘मेरे सपनों का भारत’ पोस्टर प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिखाई विकसित भारत की कल्पना

इस्लामिया इंटर कॉलेज में मेरे सपनों का भारत विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने पोस्टरों के माध्यम

By INA News Desk
Sep 25, 2026 - 18:55
3 Views
Deoband News: देवबंद में ‘मेरे सपनों का भारत’ पोस्टर प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिखाई विकसित भारत की कल्पना

देवबंद। इस्लामिया इंटर कॉलेज में मेरे सपनों का भारत विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने पोस्टरों के माध्यम से स्वच्छ, शिक्षित, विकसित और आत्मनिर्भर भारत की कल्पना को रंगों और रचनात्मकता के साथ प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने विद्यार्थियों के पोस्टरों का अवलोकन कर उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में रचनात्मकता के साथ सामाजिक जागरूकता और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। प्रधानाचार्य काजी औसाफ आलम ने कहा कि विद्यार्थियों के विचारों में देश के भविष्य की तस्वीर दिखाई देती है। प्रतियोगिता के माध्यम से उन्हें अपनी कल्पना और विचारों को अभिव्यक्त करने का अवसर मिला। इस मौके परअरशद जमा, संजय शर्मा, फाइजा, सायमा समेत कॉलेज का स्टाफ मौजूद रहा।

Also Read- UP Politics: पूर्व सांसद अमीर आलम और नवाज़िश खान कांग्रेस में शामिल, यूपी में संगठन मजबूत करने की कवायद तेज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow