Deoband : मालेगांव बम धमाका- इंसाफ के लिए जमीयत खड़ी करेगी नामी क्रिमिनल अधिवक्ताओं

उन्होंने कहा कि बम धमाका पीड़ितों ने जमीयत पर पूरा भरोसा जताया और उनकी ओर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने की अनुमति दी, जिसके बाद हमारे अधिवक्ताओं ने अर्जी दाखिल की जिस पर आज

Sep 18, 2025 - 18:57
48 Views
Deoband : मालेगांव बम धमाका- इंसाफ के लिए जमीयत खड़ी करेगी नामी क्रिमिनल अधिवक्ताओं
मालेगांव बम धमाका- इंसाफ के लिए जमीयत खड़ी करेगी नामी क्रिमिनल अधिवक्ताओं

  • जमीयत अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी बोले- पूरी गंभीरता के साथ मुकदमे की पैरवी करेगी जमीयत

देवबंद : मालेगांव बम धमाका-2008 मामले में पीड़ितों की अर्जी पर सुनवाई के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट के तैयार होने पर जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि जमीयत पूरी गंभीरता के साथ इस मुकदमे की पैरवी करेगी और पीड़ितों को इंसाफ दिलाया जाएगा। मौलाना अरशद मदनी ने बृहस्पतिवार को जारी बयान में बताया कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने मालेगांव-2008 भिक्कू चौक बम धमाका पीड़ितों की ओर से निचली अदालत के फैसले के खिलाफ दाखिल पिटीशन को सुनवाई के लिए मंजूर कर लिया, कोर्ट ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, कर्नल पुरोहित समेत सभी सात आरोपियों और एनआईए को नोटिस जारी किया है।

उन्होंने कहा कि बम धमाका पीड़ितों ने जमीयत पर पूरा भरोसा जताया और उनकी ओर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने की अनुमति दी, जिसके बाद हमारे अधिवक्ताओं ने अर्जी दाखिल की जिस पर आज सुनवाई हुई। उन्होंने आगे कहा कि भविष्य में इस महत्वपूर्ण मामले की सुनवाई के दौरान देश के नामी क्रिमिनल अधिवक्ताओं की सेवाएं ली जाएंगी और हाईकोर्ट में पूरी गंभीरता से मुकदमे की पैरवी की जाएगी।

Also Click : यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल- हरदोई SP नीरज जादौन का तबादला, अलीगढ़ SSP बने; सोनभद्र के अशोक कुमार मीणा को मिली नई जिम्मेदारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow