Deoband : मनोज सिंघल बने वैश्य अग्रवाल समाज के नए अध्यक्ष

समाज के प्रमुख लोगों की बैठक संपन्न हुई, जिसमें सभी ने मनोज सिंघल के अध्यक्ष तथा राकेश सिंघल के महामंत्री नाम पर सहमति जताई। उनके चयन के बाद समाज के सदस्यों

Sep 20, 2025 - 00:12
 0  47
Deoband : मनोज सिंघल बने वैश्य अग्रवाल समाज के नए अध्यक्ष
मनोज सिंघल बने वैश्य अग्रवाल समाज के नए अध्यक्ष

वैश्य अग्रवाल समाज की बैठक में सर्वसम्मति से प्रेस एसोसिएशन के अध्यक्ष और सभासद मनोज सिंघल को अध्यक्ष तथा राकेश सिंघल को महामंत्री चुना गया। इस महत्वपूर्ण पद पर उनकी नियुक्ति समाज के विकास और एकजुटता को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

समाज के प्रमुख लोगों की बैठक संपन्न हुई, जिसमें सभी ने मनोज सिंघल के अध्यक्ष तथा राकेश सिंघल के महामंत्री नाम पर सहमति जताई। उनके चयन के बाद समाज के सदस्यों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया और बधाई दी।

मनोज सिंघल ने अपनी नई जिम्मेदारी को स्वीकार करते हुए कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य समाज को मजबूत करना और सदस्यों के हितों की रक्षा करना होगा। उन्होंने युवाओं को आगे लाने और समाज की सामाजिक तथा आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने सभी सदस्यों से एकजुट होकर काम करने की अपील की।

Also Click : Sitapur : मजदूरी करने गए कर्नाटक दो चचेरे भाइयों के गांव पहुंचे शव, किया गया अंतिम संस्कार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow