Deoband : मस्जिद में सपा नेताओं की बैठक धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कदम: गोरा

उन्होंने मस्जिद को सियासी मंच बनाने पर कहा कि सपा नेताओं ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया है। मौलाना कारी इस्हाक गोरा बुधवार को जारी बया

Jul 23, 2025 - 22:23
45 Views
Deoband : मस्जिद में सपा नेताओं की बैठक धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कदम: गोरा
मौलाना कारी इस्हाक गोरा

रामपुर में मस्जिद के अंदर सपा नेताओं का बैठक करने का मामला

देवबंद : जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने सपा नेताओं द्वारा रामपुर की मस्जिद में बैठक करने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने मस्जिद को सियासी मंच बनाने पर कहा कि सपा नेताओं ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया है। मौलाना कारी इस्हाक गोरा बुधवार को जारी बयान में कहा कि रामपुर से सपा सांसद मौलाना मोहिब्बुल्ला नदवी, पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और कुछ महिला प्रतिनिधियों के साथ एक मस्जिद के अंदर इमाम के मुसल्ले के करीब बैठक की।

जिसकी वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस पर दुनियाभर के मुसलमान प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मस्जिद अल्लाह का घर है, इबादत की जगह हैं, इसे सियासी उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल करना शरीयत के सरासर खिलाफ है। मस्जिदें इबादत, तिलावत और रूहानी सुकून का मरकज हैं न कि सियासी बैठकों का। सांसद मोहिबुल्लाह को इस अमल पर अल्लाह से तौबा करनी चाहिए और जनता के सामने आकर अपने इस गलत कदम के लिए माफी मांगनी चाहिए।

Also Click : Lucknow : ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने शक्ति भवन में की उच्चस्तरीय बैठक, विद्युत आपूर्ति सेवाओं में सुधार को लेकर दिए सख्त निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow