Deoband : पांच बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, वीडियो वायरल कर बोली-पति से अब कोई संबंध नहीं

महिला वीडियो में पति पर आरोप लगाते हुए कहती दिख रही है कि उसका पति से अब कोई संबंध नहीं है और वह अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ आई है। इसके बाद पति कुछ ग्रामी

Jul 24, 2025 - 23:50
62 Views
Deoband : पांच बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, वीडियो वायरल कर बोली-पति से अब कोई संबंध नहीं
प्रतीकात्मक चित्र

गुहार लेकर कोतवाली पहुंचा पति, 90 हजार के आभूषण ले जाने का आरोप, कार्रवाई की गुहार

देवबंद/तल्हेड़ी बुजुर्ग : चौकी क्षेत्र से पांच बच्चों की मां प्रेमी संग फरार हो गई। जिस व्यक्ति की साथ महिला फरार हुई है वह भी शादीशुदा है और दो बच्चों का बाप है। मामले में महिला ने एक वीडियो भी वायरल की है। जिसमें वह पति से संबंध खत्म होने और मर्जी से प्रेमी संग आने की बात कह रही है। प्रेमी संग फरार होने वाली महिला को पति कई दिन से तलाश कर रही था। बुधवार को उसकी पत्नी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल की। इसमें उसके साथ एक व्यक्ति भी दिखाई दे रहा है।

महिला वीडियो में पति पर आरोप लगाते हुए कहती दिख रही है कि उसका पति से अब कोई संबंध नहीं है और वह अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ आई है। इसके बाद पति कुछ ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचा और पूरे मामले से अवगत कराते हुए पुलिस को तहरीर दी। महिला के पति ने मीडिया के सामने आकर कहा कि वह अब अपनी पत्नी को नहीं रखना चाहता। वह पिछले करीब एक वर्ष से गांव के ही एक शादीशुदा व्यक्ति के साथ संपर्क में थी। आरोप यह भी है कि पत्नी घर में रखे 90 हजार रुपये के आभूषण भी उठाकर ले गई। पीड़ित ने पत्नी से जान का खतरा बताते हुए पुलिस ने गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Also Click : Deoband : घुसपैठियों को सजा कराने वाली टीम को मिलेगा इनाम, देवबंद में एटीएस टीम ने किया था 19 जुलाई 2023 को गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow