Deoband News: मंदिर परिसर में बच्चों के साथ मारपीट का मामला, कल रामलीला मैदान में होगा सुंदरकांड का पाठ

शनिवार को यहां दो समुदायों के बच्चों के बीच हुई मारपीट को लेकर सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया था। हिंदू संगठनों ने इसमें जमकर विरोध किया। बाद में पुलिस ...

Apr 22, 2025 - 00:56
 0  48
Deoband News: मंदिर परिसर में बच्चों के साथ मारपीट का मामला, कल रामलीला मैदान में होगा सुंदरकांड का पाठ

श्री बालाजी धाम मंदिर समिति का निर्णय, नहीं लगने देंगे पैठ बाजार

By INA News Deoband.

देवबंद: श्री बालाजी धाम मंदिर परिसर में बच्चों के साथ मारपीट का मामला बुधवार को पैठ बाजार न लगने देने पर आकर टिक गया है। मंदिर समिति ने बुधवार (कल) पैठ बाजार न लगने देने के लिए रामलीला मैदान में सुंदरकांड का पाठ करने का निर्णय लिया है।

दरअसल, रामलीला मैदान में लंबे समय से बुधवार को पैठ बाजार लगता है। इसमें नगर ही नहीं बल्कि देहात क्षेत्र से भी काफी संख्या में लोग जरूरत का सामान खरीदने के लिए आते हैं।

Also Click: Hardoi News: नदी में मिली मां दुर्गा एवं काली की सोने चांदी की जागृत मूर्तियां, नदी में मगरमच्छ कर रहा था मूर्तियों रखवाली

शनिवार को यहां दो समुदायों के बच्चों के बीच हुई मारपीट को लेकर सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया था। हिंदू संगठनों ने इसमें जमकर विरोध किया। बाद में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। लेकिन अब मामला बुधवार को लगने वाले पैठ बाजार को लेकर शुरू हो गया है।

मंदिर समिति के अध्यक्ष राजकिशोर गुप्ता ने कहा कि बुधवार को मंदिर के सामने (रामलीला मैदान) में सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। इसमें काफी संख्या में लोग शामिल होंगे। वहीं, पुलिस का कहना है कि मारपीट और पथराव में शामिल लोगों की पहचान कराई जा रही है। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow