Hardoi News: नदी में मिली मां दुर्गा एवं काली की सोने चांदी की जागृत मूर्तियां, नदी में मगरमच्छ कर रहा था मूर्तियों रखवाली

हरदोई जिले के सवायजपुर के शिवराम बाग मंदिर पर बाबा रतिराम व पुजारी पवन कुमार ने बताया कि क्षेत्र के भज्जा पुरवा गांव का एक मछुआरा होली के पूर्व ढिवरी गांव के पास ...

Apr 22, 2025 - 00:34
 0  148
Hardoi News: नदी में मिली मां दुर्गा एवं काली की सोने चांदी की जागृत मूर्तियां, नदी में मगरमच्छ कर रहा था मूर्तियों रखवाली

सार-

  • नदी में मिली मां दुर्गा व मां काली की सोने चांदी की मूर्तियां
  • मूर्तियों की पुराजरियों ने सुनाई अद्भुत व अजब गजब कहानी
  • सवायजपुर के शिवराम बाग में मंदिर में की गईं मूर्तियां स्थापित

By INA News Hardoi.

हरदोई: यूपी के हरदोई जिले में रामगंगा नदी में मछली पकड़ते समय एक मछुआरे को सोने और चांदी की मूर्तियां मिली। जिनको सवायजपुर क्षेत्र के शिवराम बाग आश्रम पौराणिक स्थल में एक मन्दिर में स्थापित किया गया है। मां दुर्गा और काली की मूर्तियों के दर्शन के लिए भक्त यहां बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। यहां के पुजारी का मानना है कि यह मूर्तियां जागृत हैं, जो बहुत ही चमत्कारिक हैं।हरदोई जिले के सवायजपुर के शिवराम बाग मंदिर पर बाबा रतिराम व पुजारी पवन कुमार ने बताया कि क्षेत्र के भज्जा पुरवा गांव का एक मछुआरा होली के पूर्व ढिवरी गांव के पास रामगंगा नदी में जाल डालकर मछली पकड़ रहा था।

तभी उसे जाल में कुछ फंसने का आहट हुई। उसने डुबकी लगाकर नदी के अंदर जाकर देखा तो उसे मूर्तियां दिखाई पड़ी। मूर्तियों के साथ ही जाल में एक मगरमच्छ भी था।मछुआरे ने जाल को बाहर निकाला और मूर्तियों को अलग करके मगरमच्छ को छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि मगरमच्छ बिल्कुल शांत था और किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। उनका मानना है कि मगरमच्छ मूर्तियों की रखवाली कर रहा था।बाबा रतिराम - वृद्ध सन्त

मछुआरे ने मूर्तियों को शिवराम बाग स्थित मंदिर में स्थापित करने की इच्छा जाहिर करते हुए मूर्तियां उन्हें दी मन्दिर पर मौजूद संत ने ये भी बताया कि उनमें से एक मूर्ति मछली ठेकेदार अपने साथ ले गए लेकिन सुबह होते ही मूर्ति मन्दिर में दे गए। जिससे यह आभास होता है कि मूर्तियां अपने आप मे खास है पवन कुमार ने बताया कि मां दुर्गा की चांदी एवं मां काली की सोने की जागृत प्रतिमा हैं, जो बहुत ही दिव्य और चमत्कारिक हैं।पवन कुमार- पुजारी

दो मूर्तियों को प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर में स्थापित कर दिया गया है। स्थापना के दौरान कई प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान और भंडारा भी हुआ। उन्होंने बताया कि मां दुर्गा और काली के दर्शन के लिए प्रतिदिन यहां बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow