Hardoi : हरदोई में पुलिस मुठभेड़- 25-25 हजार इनामी दो चोर गिरफ्तार, तमंचा और मोटरसाइकिल बरामद

15-16 जनवरी की रात थाना बेनीगंज पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पता चला कि दोनों अभियुक्त मोटरसाइकिल से इकरी मोड़ होते हुए संडीला मार्ग

Jan 16, 2026 - 23:56
 0  40
Hardoi : हरदोई में पुलिस मुठभेड़- 25-25 हजार इनामी दो चोर गिरफ्तार, तमंचा और मोटरसाइकिल बरामद
Hardoi : हरदोई में पुलिस मुठभेड़- 25-25 हजार इनामी दो चोर गिरफ्तार, तमंचा और मोटरसाइकिल बरामद

हरदोई : थाना बेनीगंज पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। इंडस टॉवर से बैटरी चोरी के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। अभियुक्तों के कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई।

घटना की शुरुआत 3 जुलाई 2025 को हुई जब भानुप्रताप पुत्र रमेश निवासी ग्राम डूडेला ने थाना बेनीगंज में तहरीर दी कि थाना क्षेत्र के जरौआ टॉवर से बैटरी चोरी हो गई। इस पर मुकदमा दर्ज हुआ। चोरी के सफल खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक ने टीम गठित की और दोनों अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया।

15-16 जनवरी की रात थाना बेनीगंज पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पता चला कि दोनों अभियुक्त मोटरसाइकिल से इकरी मोड़ होते हुए संडीला मार्ग की ओर जा रहे हैं। पुलिस ने इकरी मोड़ पर घेराबंदी की। अभियुक्तों ने पुलिस पर गोली चलाई। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इसमें मुकेश पुत्र राजेंद्र निवासी ग्राम तुलसीपुर थाना कमलापुर जनपद सीतापुर को दाहिने पैर में गोली लगी। वह घायल हो गया। दूसरे अभियुक्त सूरज पुत्र समरेंद्र प्रताप निवासी ग्राम जयपालपुर थाना अटररिया जनपद सीतापुर को मौके से गिरफ्तार किया गया।

घायल मुकेश को पहले सीएचसी कोठावा ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल हरदोई रेफर किया गया। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास मुकेश का पुराना मुकदमा: मु0अ0स0 223/12 धारा 379/411/413 भादंस थाना अटररिया जनपद सीतापुर। सूरज का आपराधिक इतिहास:

  • मु0अ0स0 2412/12 धारा 394 भादंस थाना कोतवाली शहर जनपद उन्नाव
  • मु0अ0स0 2471/12 धारा 394/411 भादंस थाना कोतवाली शहर जनपद उन्नाव
  • मु0अ0स0 2472/12 धारा 394 भादंस थाना कोतवाली शहर जनपद उन्नाव
  • मु0अ0स0 312/10 धारा 60 एक्साइज एक्ट थाना अटररिया जनपद सीतापुर

बरामद सामान

  • एक तमंचा .315 बोर
  • दो जिंदा कारतूस .315 बोर
  • एक खोखा कारतूस .315 बोर
  • एक मोटरसाइकिल

कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश सरोज के नेतृत्व में थाना बेनीगंज की टीम और एसओजी/सर्विलांस टीम के सदस्य शामिल थे।

Also Click : Prayagraj : माघ मेले में मकर संक्रांति स्नान पर्व पर उठी आस्था की लहर, 1 करोड़ से अधिक लोगों ने लगाई पुण्य की डुबकी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow